वाराणसी में एसपी मेडिकल हाल से 113 प्रकार की औषधियां जब्त, पांच लाख रुपये की दवाओं का अनुमान
वाराणसी में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बिना लाइसेंस चल रहे एसपी मेडिकल हाल पर छापा मारा। ...और पढ़ें

वाराणसी में एसपी मेडिकल हाल पर बड़ी कार्रवाई, पांच लाख की दवाएं जब्त।
HighLights
एसपी मेडिकल हाल पर बिना लाइसेंस संचालन का आरोप।
113 प्रकार की पांच लाख से अधिक की दवाएं जब्त।
छह औषधियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को सेवापुरी क्षेत्र के कुरौना में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे एसपी मेडिकल हाल में छापेमारी कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की। साथ ही तीन अन्य जगह भी जांच कर छह औषधियों के नमूने जांच के लिए जन औषधि प्रयोगशाला लखनऊ के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों से मिली शिकायतों और सूचना के आधार पर मां सरस्वती महाविद्यालय के ठीक सामने स्थित एसपी मेडिकल हाल में जौनपुर, भदोही, चंदौली और वाराणसी जिले के कुल छह ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की। जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडे ने बताया कि पाल फार्मा और अन्य जगह छापेमारी की गई थी, सिर्फ एसपी मेडिकल हाल में जांच के दौरान 113 प्रकार की औषधियां जब्त की गई। इन दवाओं का अनुमानित मूल्य पांच लाख रुपये से अधिक है।