विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में काशी में फहराए जाएंगे सौ तिरंगा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 10:41 AM (IST)

पीएम मोदी के स्वागत के लिए प्रभात सिंह का शाहंशाहपुर में डेरा पड़ा है। उनका इरादा स्वागत में घर पर सौ तिरंगा फहराने का है। इसकी तैयारी हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में काशी में फहराए जाएंगे सौ तिरंगा
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में काशी में फहराए जाएंगे सौ तिरंगा

वाराणसी (जेएनएन)। नौसेना की पहली भारतीय परमाणु पनडुब्बी आइएनएस चक्र के चालक दल में शामिल रहकर वर्षों देश की सेवा करने वाले शाहंशाहपुर निवासी रिटायर्ड फौजी प्रभात सिंह ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए गांव में डेरा डाल दिया है। उनका इरादा पीएम के स्वागत में अपने घर पर सौ तिरंगा फहराने का है। वो इसकी तैयारी में जुटे हैं। 

शाहंशाहपुर की अनुसूचित जाति बस्ती में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम तय है। इस बस्ती से ही सटा प्रभात सिंह का मकान है। पीएम के स्वागत में वह घर पर 100 तिरंगा लगाएंगे। प्रशासन तक भले ही उनकी योजना न पहुंची हो लेकिन इन्होंने गांव में इस बात का एलान कर दिया है कि वह पीएम का स्वागत अपने तरीके से करेंगे। इस बात की चर्चा गांव में जोरों पर है, वहीं प्रशासनिक अफसर इससे अनभिज्ञ हैं। प्रभात ने प्रथम भारतीय परमाणु पनडुब्बी आइएनएस चक्र के चालक दल में शामिल होने से पहले तीन साल रूस में ट्रेनिंग ली। वर्ष 1991 में इस पनडुब्बी को लेकर प्रभात रूस से भारत आए थे। हिंद महासागर में तैनात रही पनडुब्बी में प्रभात ने चालक के रूप में वर्षों कार्य किया। रिटायर होने के बाद बनारस शहर में आशियाना बनाया। 

सात समंदर पार भी शाहंशाहपुर

शाहंशाहपुर की बिटिया मयूरी राय हावर्ड विवि अमेरिका में बॉयोटेक में रिसर्च कर रही हैं। अमेरिका से उन्होंने अपने चाचा सिद्धार्थ को फोन कर इस बात पर खुशी जताई कि प्रधानमंत्री उनके गांव में आ रहे हैं। मयूरी ने बताया कि वह अमेरिका में अपने दोस्तों संग इस बात को शेयर कर खुश है कि पीएम उसके गांव जा रहे हैं।

 

पीएम ने ट्वीट कर काशी दौरे की दी जानकारी

अपने दो दिनी वाराणसी दौरे की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रात्रि 8:38 बजे ट्वीट के जरिये दी। एक के बाद एक क्रमश: छह अलग-अलग ट्वीट उन्होंने वाराणसी दौरे के संदर्भ में जारी किए। इनमें पहला ट्वीट उनकी वेबसाइट पर दर्ज काशी दौरे पर जारी खबर के लिंक का, दूसरा दीनदयाल हस्तकला संकुल में ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर पर, तीसरा महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का, चौथा माइक्रो फाइनेंस के उत्कर्ष बैंक और जल एंबुलेंस संग जल शव वाहन परियोजना, पांचवां तुलसी मानस मंदिर और दुर्गा माता मंदिर संग रामायण स्टांप रिलीज का और छठवां ट्वीट उन्होंने शाहंशाहपुर में सैनिटेशन कार्यक्रम संग पशुधन आरोग्य मेला के अतिरिक्त जनसभा को संबोधन संबंधी जानकारी शेयर की। पीएम के ट्वीट जारी होते ही सैकड़ों लोगों ने इसे ट्वीट और री-ट्वीट किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।