झील में उतराता मिला युवक का शव
संवाद सूत्र, मौरावां: मछली पकड़ने गए युवक का शव बुधवार सुबह उतराता मिला। परिजनों के साथ
संवाद सूत्र, मौरावां: मछली पकड़ने गए युवक का शव बुधवार सुबह उतराता मिला। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मछली पकड़ने के दौरान झील में डूबने की बात कही है। मौरावा थानाक्षेत्र के ¨पजरा गांव निवासी अर¨वद कुमार (39) पुत्र सत्यनारायण मछली पकड़ने का काम करता था। मंगलवार शाम वह गांव से बाहर एक झील में मछली पकड़ने की बात कह घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने झील में अर¨वद का शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव झील से बाहर निकाला। पति की मौत से पत्नी बबली व उसके तीन छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अर¨वद का शव जाल में फंसा था। आशंका जताई कि जाल में पैर फंसने से वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।