उन्नाव में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा, जनरेटर के साफ्ट में फंसकर महिला के बाल खाल समेत उखड़े
उन्नाव के शुक्लागंज में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एक महिला के बाल जनरेटर में फंसकर सिर की खाल समेत ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान जनरेटर में फंसकर महिला घायल।
शुक्लागंज, उन्नाव में हुआ हादसा, सिर की खाल उखड़ी।
गंभीर रूप से घायल महिला कानपुर से लखनऊ रेफर।
शुक्लागंज (उन्नाव)। नवीन गंगापुल पर कानपुर गोलाघाट जा रही गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान चल रहे जनरेटर के पास नाचते समय एक महिला के बाल जनरेटर में फंसकर सिर की खाल समेत समेत उखड़ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे हुई। घटना से नवीन गंगापुल पर लोगों की भीड़ लग गई।
पुल पर जाम लग गया। महिला को उपचार के लिए कानपुर के लाला लाजपतराय अस्पताल ले जाया गया है। गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा शुक्लागंज के प्रेमनगर मुहल्ले से कानपुर कैंट गोलाघाट जा रही थी। बालूघाट चौकी इंचार्ज अरुण त्रिपाठी ने बताया कि घायल महिला मोना सोनकर पत्नी बच्चा सोनकर गांधीनगर शुक्लागंज की रहने वाली है।
वह गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के साथ चल रही थी। रास्ते में नवीन गंगापुल पर नाचने के दौरान उसके बाल जनरेटर की साफ्ट में फंसकर खाल समेत उखड़ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कानपुर के लाला लाजपतराय अस्पताल ले जाया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला को एलएलआर हास्पिटल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
स्वजन उसे उपचार के लिए लखनऊ ले गए हैं। वहीं महिला की मां कल्लो सोनकर का कहना है कि उनकी बेटी बच्चा सोनकर नाच रही थी। नाचते समय उसके बाल सिर की खाल समेत जनरेटर के साफ्ट में फंसकर उखड़ गए। उसने बताया कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है धोखे में हादसा हो गया।
