उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, एक की मौत; 6 लोग हुए घायल
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक ईको कार चालक को झपकी आने से पलट गई, जिसमें महाराष्ट्र के हर्षित जायसवाल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से कार पलटी।
हादसे में महाराष्ट्र के हर्षित जायसवाल की दुखद मौत हुई।
परिवार के छह सदस्य घायल, रायबरेली अस्पताल में भर्ती कराए गए।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। बिहार क्षेत्र में गौरा व नयाखेड़ा के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 462 किमी पर मेरठ से प्रयागराज की ओर जा रही ईको कार चालक को झपकी आने से पलट गई। हादसे में कार सवार महाराष्ट्र के नागपुर जिले के उज्जवल नगर निवासी हर्षिल जायसवाल की मौत हो गई। परिवार के ज्ञानेंद्र उनकी पत्नी प्रभातश्री, बेटी सोनल, काजल, बेटा हर्षित व चालक घायल हो गए।
बिहार पुलिस ने सभी को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सभी को रायबरेली रेफर कर दिया गया। 30 वर्षीय हर्षित जायसवाल अपने परिवार के लोगों के साथ लगभग पांच दिन पहले मथुरा वृंदावन दर्शन को निकले थे। शनिवार को वहां दर्शन करने के बाद प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील क्षेत्र में स्थित मनगढ़ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था।
गंगा एक्सप्रेसवे पर शाम लगभग चार बजे चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित हो पलट गई। सभी कार में दब गए। एसओ बिहार राहुल सिंंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को कार से बाहर निकालकर लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां से हर्षित को रायबरेली रेफर कर दिया गया। रायबरेली अस्पताल में हर्षित की मौत हो गई। अन्य घायल भी लालगंज अस्पताल से प्राथमिक उपचार करा रायबरेली चले गए। एसओ ने बताया कि हर्षित की मौत की सूचना उनके पास आई है।
