हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान पहुंचा 10 डिग्री
जागरण संवाददाता उन्नाव पश्चिम-उत्तर की हवा चलने से रविवार को जोरदार ठंड पड़ी। हवा क
जागरण संवाददाता, उन्नाव : पश्चिम-उत्तर की हवा चलने से रविवार को जोरदार ठंड पड़ी। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रतिघंटा रही। हाल यह रहा कि धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड लगी। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार को हवा बदलने से ठंड ने तेवर तल्ख रहे। सुबह से ही ठंड रही, हवा औसत से अधिक तेज चली। इस कारण धूप निकलने के बाद भी ठंड से कोई राहत नहीं रही। रात में ओस पड़ने से न्यूनतम तापमान 24 घंटे के भीतर 2 डिग्री गिरकर 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं दिन में भी गलन अधिक होने से अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। दोनों तापमान में कमी होने से रविवार का दिन खासा ठंड रहा।
..........
तीन साल में सबसे ठंडा रहा 22 नवंबर
- सन् 2017 में 22 नवंबर खासा ठंडा रहा था। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस बार रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा लेकिन अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री होने से यह तीन साल में सबसे ठंडा रहा।
::::::::::::::::::::
सन् 2017-24 डिग्री-9 डिग्री
सन् 2018-24 डिग्री--14 डिग्री
सन् 2019-25 डिग्री-15 डिग्री
सन् 2020-22 डिग्री-10 डिग्री
:::::::::::::::::::
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी से बढे़गी ठंड
- इस बार ठंड उत्तर की हवा से आ रही है। यही कारण रहा कि दिल्ली में जिस तरह ठंड पड़ रही है उसका असर मैदानी भागों में भी पड़ रहा है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी होने से ठंड के तेवर तेज हो रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड तेज पड़ेगी तो साथ ही आसमान साफ रहने से कोहरा के कारक बनेंगे।