पश्चिम की सर्द हवा का सितम, पारा लुढ़का
जागरण संवाददाता उन्नाव बुधवार को पश्चिम की सर्द हवा ने जिले में लोगों पर सर्दी से हिलाकर र
जागरण संवाददाता, उन्नाव : बुधवार को पश्चिम की सर्द हवा ने जिले में लोगों पर सर्दी से हिलाकर रख दिया। जबरदस्त गलन के साथ कोहरा पड़ा। इस कारण अधिकतम तापमान लुढ़कर 12 डिग्री हो गया जो अब तक सबसे कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। दोनों तापमान में 6 डिग्री का अंतर होने से कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़कों पर सुबह 10 बजे तक सन्नाटा रहा।
जनवरी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने सभी को भीतर तक हिलाकर रख दिया है। पिछले सात दिनों से सर्दी लोगों की परीक्षा ले रही है। हाल यह है कि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिस कारण सुबह से लेकर शाम तक भीषण गलन हो रही है। वहीं रात में पाला पड़ रहा है। बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन हवा की रफ्तार 7 किमी प्रतिघंटा रही, जिससे लोगों को घर के बाहर निकलने में सोचना पड़ा। सुबह 9 बजे तक सड़कों पर खासा सन्नाटा रहा। लोग घर के भीतर रूप हीटर और ब्लोअर की गर्मी लेते रहे। सड़कों पर लोगों की निगाह अलाव पर रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी दो से तीन दिन इसी तरह सर्दी पड़ेगी।
..........
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में घटा अंतर
- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बुधवार को 6 डिग्री का अंतर रहा। इस कारण भीषण सर्दी रही। असल में जब दोनों तापमान के बीच 10 डिग्री से कम अंतर होता है तो सर्दी में जोरदार सर्दी और गर्मी में भीषण गर्मी पड़ती है। इस सीजन में पिछले चार दिनों से यही चल रहा है। दोनों तापमान में 10 डिग्री से कम अंतर है।
.......
पांच दिन के तापमान पर नजर दिन-अधिकतम-न्यूनतम
23 जनवरी-15 डिग्री-10 डिग्री
24 जनवरी-19 डिग्री-11 डिग्री
25 जनवरी-15 डिग्री-9 डिग्री
26 जनवरी-16 डिग्री-8 डिग्री
27 जनवरी-12 डिग्री-6 डिग्री
..........
15 साल बाद अधिकतम तापमान में रही भारी गिरावट
- 27 जनवरी को अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा जो बहुत कम रहा। इससे पहले 15 पूर्व 2007 में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री रहा था। वहीं सन 2016 में अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। इस कारण बुधवार को कड़ाके की सर्दी सुबह से लेकर शाम तक पड़ी।