आबादी से सटा मिला गोदाम, मानकों की बलि
जागरण संवाददाता, उन्नाव: पटाखा गोदाम को लेकर जो आशंकाएं ग्रामीणों के अंदर थी छापामारी क
जागरण संवाददाता, उन्नाव: पटाखा गोदाम को लेकर जो आशंकाएं ग्रामीणों के अंदर थी छापामारी के दौरान वह सही साबित हुई। गोदाम के लाइसेंस के अनुसार अग्निशमन संबंधी जो भी मानक निर्धारित थे वह एक भी पूरे नहीं मिले। महज एक हैंडपंप के सहारे गोदाम संचालित मिला। इतना ही नहीं एसडीएम की जांच में गोदाम भी आबादी से सटा मिला। विस्फोट होता तो पूरा गांव नष्ट हो जाता।
सदर कोतवाली के जवाहरखेड़ा मजरे डीह गांव में संचालित पटाखा गोदाम में छापामारी के दौरान एसडीएम सदर समेत पुलिस और प्रशासनिक अमला मानकों की बलि देख भौचक रह गया। स्टॉक तो करोड़ो का था पर सुरक्षा से संबंधित कुछ नहीं मिला। एसडीएम पूजा अग्निहोत्री ने बताया कि गोदाम में सुरक्षा के नाम पर एक हैंडपंप लगा था, जो पूरी तरह जंग खाया था। 50 से 100 किलो के बीच में रेत रखी हुई थी। ड्रम में लगभग 100 लीटर पानी मिला। लगभग 30 हजार पटाखा के गत्ते रखे होने की संभावना जताई। बताया कि गोदाम पर टीन शेड़ रखा था जो धूप की वजह से बेहद गर्म था। इसके साथ ही गोदाम आबादी से सटा मिला। विस्फोट होता तो गांव की आबादी को बड़ा नुकसान हो सकता था।
शुक्रवार को ही रिलीज हुआ था गोदाम: एफएसओ शिवदरश प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले वाणिज्यकर विभाग कानपुर द्वारा गोदाम को सीज किया गया था। शुक्रवार को ही यह रिलीज हुआ। शनिवार को छापामारी के दौरान यहां अग्निशमन सुरक्षा संबंधी मानक पूरे नहीं होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार शाम से ही यहां आतिशबाजी का यहां भंडारण होने लगा था। सुबह लोडर से माल लादकर यहां से ले जाया जा रहा था। निर्धारित हैं यह मानक: अग्निशमन विभाग की मान तो गोदाम में मानक में अनुसार 10-25 किलो के 30 फायर इ¨स्टग्यूसर, एक लाख लीटर का पानी का टैंक, तीन पंप, वेटलाइजर, होजरील, ऑटो ¨स्टगर होने चाहिए। छापेमारी के दौरान गोदाम में एक भी मानक पूरे नहीं मिले। बोले एफएसओ:
ऐसे गोदाम का लाइसेंस आगरा से होता है। जिले से रिपोर्ट ली जाती है। पर इस गोदाम से संबधित कोई रिपोर्ट नहीं ली गई। अग्निशमन विभाग के पास लाइसेंसधारकों की जो सूची है उसमें यह गोदाम शामिल नहीं है। जिसके चलते गोदाम के संचालित होने की जानकारी नहीं थी। डीएम को रिपोर्ट भेजे जाने के साथ लाइसेंसधारक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। शिवदरश प्रसाद, अग्निशमन अधिकारी बोलीं एसडीएम: अग्निशमन संयत्र भंडारण के हिसाब से पर्याप्त नहीं मिले हैं। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि उनकी सूची में यह गोदाम शामिल नहीं है, जिसके चलते निरीक्षण नहीं किया। रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। आगे की कार्रवाई उनके स्तर से की जाएगी।
पूजा अग्निहोत्री, एसडीएम सदर