Move to Jagran APP

सुबह सात बजे से 302 पदों पर आज डाले जाएंगे वोट

जागरण संवाददात उन्नाव त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव की कुल 302 रिक्त सीटों पर शनिवार को व

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 06:55 PM (IST)
सुबह सात बजे से 302 पदों पर आज डाले जाएंगे वोट
सुबह सात बजे से 302 पदों पर आज डाले जाएंगे वोट

जागरण संवाददात, उन्नाव: त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव की कुल 302 रिक्त सीटों पर शनिवार को वोटिग होगी। रिक्त पदों में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) की एक, प्रधान पद की चार, बीडीसी की दो व ग्राम पंचायत सदस्यों के 295 पद रिक्त हैं। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान बैलेट पेपर से होगा।

loksabha election banner

मतदान के लिए जिला प्रशासन ने 244 पोलिग बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे समाप्त होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उपचुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीएम की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि जो भी अराजकतत्व मतदान को प्रभावित करने का काम करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मतदान प्रक्रिया में कोविड बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि की उपलब्धता का ध्यान केंद्रों पर रखा जाएगा।

........

जिले में इन सीटों पर उपचुनाव

- फतेहपुर चौरासी ग्रामीण, सुमेरपुर की देवारा, हसनगंज की भोगला व हसनापुर में प्रधान पद के लिए उपचुनाव

-मियागंज की बनौनी व हसनगंज की दयालपुर कुरौली वार्ड में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव

-सिकंदरपुर कर्ण की प्रथम जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव

-295 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.