Move to Jagran APP

UP Politics: ‘चौबीस के चुनाव’ के लिए कार्यकर्ताओं में दम भर रहे अखिलेश, सपा की नीतियों के प्रचार पर दिया जोर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोहरामऊ बनी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवाबगंज से लेकर मरहला चौराहा गंगाघाट तक एक दर्जन स्थानों पर सपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े रहे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष हाथ हिलाते निकल गए।

By Shivam YadavEdited By: Shivam YadavPublished: Tue, 28 Mar 2023 09:11 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2023 09:11 PM (IST)
UP Politics: ‘चौबीस के चुनाव’ के लिए कार्यकर्ताओं में दम भर रहे अखिलेश, सपा की नीतियों के प्रचार पर दिया जोर
सपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े रहे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष हाथ हिलाते निकल गए।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश में कहीं भी पहुंचते ही सबसे पहले आगामी लोस चुनाव की चर्चा करते हैं और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हैं। आज लखनऊ से कानपुर जाते हुए भी उन्होंने उन्नाव में कार्यकर्ताओं में चुनावी मंत्र फूंका।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोहरामऊ बनी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नवाबगंज से लेकर मरहला चौराहा गंगाघाट तक एक दर्जन स्थानों पर सपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े रहे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष हाथ हिलाते निकल गए।

इस दौरान बनी पुल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये तैयार रहें। गांव-गांव जाकर लोगों से मिले और सपा की नीतियों को बताने के साथ भाजपा सरकार में पिछड़ों और दलितों पर हो रहे अत्याचार को आम लोगों को बताएं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ को जान चुकी है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में सपा लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद अन्नू टंडन, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व एमएलसी सुनील यादव साजन, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक बदलू खां आदि स्वागत करने वालों में प्रमुख रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.