विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में 10 मीटर चौड़ा होगा दोस्ती नगर बाईपास, 16 करोड़ रुपए का बजट मंजूर

Published: Sun, 13 Sep 2026 03:57 PM (IST)

उन्नाव के दोस्ती नगर बाईपास को 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव पास हो गया है, जिसके लिए 16 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. दोस्ती नगर बाईपास 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव पास।

  2. परियोजना के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट मंजूर।

  3. भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकेगा, यातायात सुगम।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। शहर को भारी वाहनों के आवागमन से बचाने के लिए एक साल पहले 44 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया दोस्ती नगर बाईपास अब 10 मीटर चौड़ा होगा। मार्ग को चौड़ा किए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को भेजा गया प्रस्ताव पास हो गया है। प्रस्ताव पास होने के साथ मार्ग को चौड़ा किए जाने के लिए जरूरी 16 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हो गया है। यह मार्ग फिलहाल सात मीटर चौड़ा है।

मार्ग भारी वाहनों के यातायात के लिए बेहद अहम है। इस बाईपास से होकर कानपुर-लखनऊ हाइवे सहित अन्य मार्गों के भारी वाहन शहर में प्रवेश न करके बाहर-बाहर हरदोई, बांगरमऊ, दिल्ली आदि के लिए चले जाते हैं। इसी प्रकार संबंधित मार्गों के वाहन लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज आदि स्थानों को चले जाते हैं।

9.5 किमी लंबा है दोस्ती नगर बाईपास

दोस्ती नगर बाईपास की लंबाई 9.5 किमी है। जो नेशनल हाइवे 27 से लेकर स्टेट हाइवे उन्नाव-हरदोई मार्ग से जुड़ा है। मार्ग पर प्रतिदिन 10-12 हजार वाहनों का आवागमन है। मार्ग 10 मीटर चौड़ा होने से इन वाहनों को आवागमन में सुलभता के साथ जाम व दुर्घटना का सामना कम करना होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब दो किस्तों में मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, लाभार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू

इस बाईपास से होकर कानपुर-लखनऊ हाइवे सहित अन्य मार्गों के भारी वाहन शहर में प्रवेश न करके बाहर-बाहर हरदोई, बांगरमऊ, दिल्ली आदि के लिए चले जाते हैं। इसी प्रकार संबंधित मार्गों के वाहन लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज आदि स्थानों को चले जाते हैं। दोस्ती नगर बाईपास की लंबाई 9.5 किमी है। जो नेशनल हाइवे 27 से लेकर स्टेट हाइवे उन्नाव-हरदोई मार्ग से जुड़ा है।

दोस्ती नगर बाईपास को 10 मीटर चौड़ा किए जाने के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव पास हो गया है। मार्ग पर काम कराये जाने के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू करवाएंगे।

                                                            हरदयाल अहरिवार-अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी