विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 KM और लंबा बनेगा उन्नाव का दोस्ती नगर बाईपास; कानपुर, दिल्ली और लखनऊ का सफर होगा आसान

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:48 PM (IST)

उन्नाव का दोस्ती नगर बाईपास अब 15 किमी और बढ़ाया जाएगा, जो गंगा बैराज से जुड़ेगा। इस 1.50 अरब रुपये ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 1.50 अरब रुपये की लागत से बाईपास का विस्तार होगा।

  2. बाईपास 15 किमी बढ़कर गंगा बैराज से जोड़ा जाएगा।

  3. उन्नाव के 12 लाख लोगों को यातायात में राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे, उन्नाव-हरदोई स्टेट हाइवे के भारी वाहनाें को उन्नाव शहर के बाहर-बाहर निकालने के लिए आठ माह पहले बनकर संचालित हुए दोस्ती नगर बाइपास का सफर अब लंबा होगा। यह बाईपास अब 15 किमी और बढ़ाया जाएगा। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे शुरू करा दिया है।

सर्वे में इंजीनियरों द्वारा मार्ग का एलाइनमेंट तय करके मार्ग की लंबाई बढ़ाने का खाका तैयार किया जा चुका है। मौजूदा समय यह बाईपास 9.5 किमी लंबा है और दही तिराहे से दोस्ती नगर अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के पास तक है। यहां से दोस्तीनगर बाईपास आगे बढ़ाकर ट्रांसगंगा सिटी के पास गंगा बैराज में जोड़ा जाएगा।

जिससे उक्त नेशनल हाईवे, स्टेट हाइवे का यातायात ट्रांसगंगा पहुंचकर यहां पर जल्द बनने जा रहे 799 करोड़ की लागत से 4.2 किमी लंबा फोर-लेन पुल से होकर कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली आदि स्थानों पर जा सकेगा। इसी प्रकार इन मार्गों का यातायात लखनऊ, हरदोई, आदि क्षेत्रों का आसानी से जा सकेगा।

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने दोस्ती नगर बाइपास की सर्वे रिपोर्ट, अलाइनमेंट डिजाइन व नक्शा शासन को भेजते हुए बाईपास एक्सटेंशन के लिए 1.50 अरब रुपये मांगे हैं। मार्ग की लंबाई बढ़ जाने के बाद दही तिराहे से गंगा बैराज तक दोस्तीनगर बाईपास की लंबाई लगभग 25 किमी की हो जाएगी।

गांवों के बीच से निकलने के कारण संबंधित सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के जद में आने वाले गांवों की लगभग 12 लाख आबादी को बड़ी राहत होगी। आवागमन की सुलभता के साथ ग्रामीणों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत; फंदे पर लटक प्रेमिका ने दी जान, खबर मिलते ही प्रेमी ने भी निगला कीटनाशक

बाईपास की जद वाले गांव

दोस्ती नगर बाईपास का एलाइनमेंट तैयार कर रहे इंजीनियर लोहरखेड़ा, बरवट, राजेपुर, पतारी, सरोसी, पंडितखेड़ा, देवारा कला, पिपरी, शंकरपुर, सन्नी गांव सहित आसपास जुड़े गांव में इस एक्स्टेंशन से लाभान्वित होंगे।

एलाइनमेंट तैयार करके शासन को प्रस्ताव जा चुका है। दोस्ती नगर बाईपास को बढाने के लिए सर्वे पूरा चुका है। मार्ग के एक्सटेंशन के लिए 1.50 अरब मांगे हैं।

                                                         हरदयाल अहरिवार, एक्सईएन, लोनिवि, प्रांतीय खंड