विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में लोडर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, दो लोग घायल

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:14 PM (GMT+05:30)

उन्नाव में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

लोडर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत। फाइल फोटो

लोडर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. अनियंत्रित लोडर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत।

  2. मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  3. पुलिस ने लोडर जब्त किया, चालक मौके से फरार।

संवाद सहयोगी, उन्नाव। मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित लोडर चालक ने टक्कर मार दी।जिससे दोनो की मौत हो गई।वही अनियंत्रित लोडर चालक ने इसके बाद दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी।जिससे दूसरी बाइक में बैठे दो अन्य युवक भी घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को सीएचसी पुरवा में भर्ती कराया है।पुलिस लोडर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।

पुरवा कस्बे के मुहल्ला शीतलगंज निवासी 55 वर्षीय तुलसीराम शुक्रवार रात अपनी ससुराल मौरावां में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पड़ोसी मुहल्ला दुर्गापुर निवासी 26 वर्षीय अजय कुशवाहा के साथ बाइक से गया था। जहां से रात लगभग 11 बजे वापस घर आ रहे थे।

दही-मोहनलालगंज मार्ग पर कस्बे के मुहल्ला दुर्गापुर के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित लोडर चालक ने तुलसीराम की बाइक में टक्कर मारते हुए पीछे लगी एक और दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी। जिससे दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए।

हेलमेट ना लगा होने से सिर में गंभीर चोट होने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठे तुलसीराम सहित दूसरे बाइक सवार सेमरीमऊ निवासी भाजपा नेता सज्जन लोधी व सुरेंद्र लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस अजय कुशवाहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सभी घायलों को सीएचसी पुरवा पहुंचाया, जहां तुलसीराम की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से एलएल आर अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान तुलसीराम की भी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग गया। प्रत्यदर्शियों की माने तो लोडर लगभग 80 की रफ्तार से था,साथ ही चालक भी नशे में था।अजय कुशवाहा की मौत से मां प्रतिमा,भाई अमर बहन प्रियंका, प्रियांशी व तुलसीराम की मौत से पत्नी रामसुंदरी बेटे अंकित, पंकज, करन बेहाल रहे।

कोतवाल सचिन गुप्ता ने बताया कि स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। लोडर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।