विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने दंपती और दो बच्चों को रौंदा, चारों की मौत

Published: Thu, 05 Feb 2026 03:48 AM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2026 05:52 AM (IST)

उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ओवरटेक करने की कोशिश में एक ट्रक ने पहले ट्रेलर ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात ट्रक ने ओवरटेक की कोशिश में पहले ट्रेलर को टक्कर मारी फिर बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। परिवार में महज एक 12 साल की बेटी ही अकेली बची है।

ट्रेलर के पलटने से लगभग एक घंटे हाईवे पर जाम लग रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा आवागमन सामान्य कराया।
अजगैन कस्बा निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र की 32 वर्षीय पत्नी रीतू के मामा की बेटी की बुधवार को शादी थी। वीरेंद्र अपनी पत्नी रीतू, नौ वर्षीय बेटी अनुराधा, छह साल के बेटे रुद्र व 12 साल की बेटी नैंसी के साथ शाम को कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के दयालखेड़ा गांव पहुंचा।

खाना खाने व जयमाल पड़ने के बाद रात लगभग 11 बजे वीरेंद्र पत्नी रीतू, बेटी अनुराधा व बेटे रुद्र के साथ एक बाइक से घर के लिए निकला। दूसरी बाइक से उसका साढू अजगैन के जालिमखेड़ा निवासी रंजीत उसकी बेटी नैंसी को लेकर पीछे चला। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भल्लाफार्म के पास खड़े होकर वीरेंद्र रंजीत का इंतजार करने लगा।

इसी बीच लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में जोरदार टक्कर मारी और वीरेंद्र की बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही वीरेंद्र उसकी पत्नी रीतू, बेटी अनुराधा व बेटे रुद्र की मौत हो गई। साढू के साथ दूसरी बाइक में होने से नैंसी ही शेष बची।

ट्रक की टक्कर से ट्रेलर के पलटने से जाम लग गया। 20 मिनट बाद पहुंची सोहरामऊ थाना पुलिस ने शवों को निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को सीधा कर आवागमन सामान्य कराया। एसओ सोहरामऊ अरविंद पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रक कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर का है। उसे कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।