उन्नाव में मशाल की आग से भाजपा विधायक व कार्यकर्ता झुलसे, राज्यमंत्री की जली साड़ी
उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा ज्योति यात्रा के दौरान मशाल की आग से भाजपा विधायक बृजेश ...और पढ़ें
-1791418589189_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता मिलन पांडेय झुलसे।
राज्यमंत्री रजनी तिवारी की साड़ी में आग लगी।
सेवा संकल्प अभियान की सेवा ज्योति यात्रा में घटना।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा के दौरान श्रीरामलीला मैदान के पास धक्कामुक्की के दौरान मशाल का जलता ईंधन नीचे गिरने से चपेट में आकर मोहान से भाजपा विधायक बृजेश रावत और भाजपा कार्यकर्ता मिलन पांडेय के हाथ झुलस गए। इसी दौरान गांधी नगर तिराहे पर मशाल की चिंगारी से सूखी घास में आग लगने से जिले की प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की साड़ी में आग लग गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने प्रभारी मंत्री की साड़ी में आग लगने की घटना से इनकार करते हुए कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। झुलसे विधायक और कार्यकर्ता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया गया।
डीएम घनश्याम मीना व एसपी जयप्रकाश सिंह अस्पताल पहुंचे और विधायक से वार्ता कर सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि विधायक व कार्यकर्ता के हाथ झुलसे हैं। अब स्थिति खतरे से बाहर व सामान्य है। उधर, यात्रा के दौरान पुलिस व यातायात विभाग की लचर कार्यशैली से आम जनता को लगभग दो घंटे तक जाम के कारण परेशान होना पड़ा।
