विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में 25 हजार के इनामी लुटेरे से मुठभेड़, पुलिस पर की फायरिंग, लूट व चोरी के 21 मुकदमे

Published: Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM (IST)

पुरवा, उन्नाव में 25 हजार के इनामी लुटेरे इरफान का पुलिस से मुठभेड़ हो गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर व उन्नाव के अजगैन समेत अन्य थानों में दर्ज है लूट व चोरी के 21 मुकदमे 

  2. लुका-छिपी का खेल खेलने पर एसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

  3. फरवरी 2026 में बाइक सवार दंपती से पुरवा क्षेत्र में छीना था जेवर से भरा बैग 

संवाद सहयोगी, पुरवा(उन्नाव)। गैंग्सटर एक्ट में कार्रवाई के बाद लुटेरा पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पुलिस ने 25 हजार का इनामी बनाया तो वह भूमिगत हो गया। सोमवार रात लगभग 10.30 से 11 बजे पुरवा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान वह पुलिस के जाल में फंस गया।

खुद को बचाने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक तमंचा, कारतूस बरामद कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथ बाइक में पीछे बैठे साथी को दौड़कर पकड़ा गया है। दोनों पर पुलिस पर हमले का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित पर कानपुर उन्नाव के अजगैन समेत अन्य थानों में लूट के 21 मुकदमे दर्ज हैं। अजगैन थाना से उसे पर गैंग्सटर की कार्रवाई हुई थी। 

कानपुर जनपद के जाजमऊ क्षेत्र के ताड़ बगिया निवासी गैंग्सटर के आरोपी इरफान के विरुद्ध लूट,चोरी समेत 21 मामले जिले व आसपास जिलों के थानों में दर्ज हैं। 25 फरवरी 2026 को लुटेरे ने पुरवा क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी महेश की पत्नी बीनू के हाथ से जेवरात से भरा बैग छीन लिया था।

सोमवार रात पुरवा-पाटन मार्ग पर चंडीगढ़ी के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रहे थी। इसी दौरान बाइक से आ रहा लुटेरा पुलिस को देखकर सकपका गया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो लुटेरे इरफान ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

वहीं बाइक में बैठा उसका साथी प्रेम सिंह को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि इरफान व उसका साथी प्रेम सिंह बाइक चोरी सहित लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इरफान के पास से मिली बाइक भी कानपुर से चोरी की गई थी। हइरफान के विरुद्ध 21 मामले लूट व चोरी के दर्ज है।दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।