विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में खाद्य पदार्थों में मिलावट का बड़ा खुलासा, डेढ़ हजार दुकानों में से आधे से अधिक सैंपल जांच में फेल

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 06:17 PM (IST)

उन्नाव में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल जारी है, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में आधे से अधिक नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

एआई जनरेटेड तस्वीर। 408 नमूनों में से 208 में गड़बड़ी पाई गई, जिस पर विभाग ने कार्रवाई की बात कही है।

एआई जनरेटेड तस्वीर। 408 नमूनों में से 208 में गड़बड़ी पाई गई, जिस पर विभाग ने कार्रवाई की बात कही है।

HighLights

  1. उन्नाव में 51% खाद्य नमूने जांच में फेल हुए।

  2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने 415 नमूने एकत्र किए थे।

  3. छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई के आरोप लगे हैं।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की जांच में आधे से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने जिले भर में 1457 दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 415 नमूने एकत्र किए थे। इनमें से 408 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार 208 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। यानी जांच में करीब 51 प्रतिशत नमूनों में गड़बड़ी मिली है।

वहीं अक्टूबर में भी विभागीय अभियान जारी रहा। इस दौरान 30 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य सामग्री के 53 नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

दूसरी ओर विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। आरोप है कि विभागीय टीम ग्रामीण क्षेत्रों और छोटी दुकानों पर तो लगातार छापेमारी करती है, लेकिन शहर के बड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ अपेक्षाकृत सख्ती नहीं दिखाई देती। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि शहर के कई बड़े प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जाती है, लेकिन विभागीय सांठगांठ के चलते उन पर कार्रवाई नहीं होती।खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि आठ अक्टूबर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहर में भी कई दुकानों पर कार्रवाई की गई है। अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। जांच में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।