उन्नाव में कोर्ट मैरिज के 15 दिन बाद विवाहिता का घर में खून से लथपथ मिला शव, कटी मिली गले की नस
उन्नाव के दही क्षेत्र में एक नवविवाहिता सलमा का शव घर में लहूलुहान मिला, जिसकी गर्दन की नस कटी हुई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, उन्नाव। इंस्ट्राग्राम से दोस्ती फिर हिंदू युवक से कोर्ट मैरिज कर आजमगढ़ से आकर पति के साथ दही क्षेत्र में रह रही विवाहिता का शव रविवार दोपहर घर में लहूलुहान हालत में मिला। उसकी गर्दन की नस कटी मिली। पास में एक खून से सना चाकू मिली। पति ने पत्नी द्वारा खुद खुदकुशी करने की बात कही है।
दही क्षेत्र में मुकुंदखेड़ा निवासी विनयदीप की आजमगढ़ के जहानागंज निवासी 25 वर्षीय सलमा से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हुई। अक्टूबर 2025 में चुपके से कोर्ट मैरिज कर ली। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इसी अप्रैल माह में विनयदीप आजमगढ़ पहुंचा और सलमा को बिना स्वजन की मनमर्जी के अपने साथ लेकर चला गया।
सलमा के स्वजन ने विनयदीप पर मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों ने कोर्ट में खुद के बालिग होने के प्रमाण दिए। 15 दिन पहले कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। विनयदीप सलमा को गांव लाकर घर में हने लगा। रविवार सुबह सलमा का लहूलुहान शव देख ननद सन्न रह गई।
हादसे से वक्त सलमा की सास लक्ष्मी और ससुर मुन्नीलाल गेहूं की फसल काटने खेत गए थे। दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सलमा के पति ने बताया है कि वह जिद्दी किस्म की थी। सुबह कुछ विवाद हुआ था।
उसने सिर दर्द बता पति को दवा लाने भेज दिया और इसके बाद चाकू से गर्दन की नस काट ली। जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है।
अभी तक वह लोग आए नहीं आए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की नस कटने और अधिक खून बहन से मौत की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में दिल दहलाने वाला हादसा! नशे में चालक होने से चाट के ठेले पर पलटा गिट्टी से भरा डंपर, दबकर 2 की मौत
