विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालजन पर हत्या का आरोप

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

उन्नाव के बीघापुर में एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर कीटनाशक देकर हत्या का आरोप लगाया है।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

HighLights

  1. 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  2. मायके पक्ष ने दहेज हत्या और कीटनाशक देने का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई।

संवाद सूत्र, बीघापुर। क्षेत्र के रुझिहई में बुधवार शाम 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति व अन्य ससुरालजन ने दो दिन से बुखार आने और उसी के चलते मौत की बात कही। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कीटनाशक देकर हत्या का आरोप लगाया है।

रुझिहई गांव निवासी अनिल की शादी वर्ष 2024 में फतेहपुर जनपद के खिजौली गांव निवासी अंकित की बहन जूली से हुई थी। जूली के भाई अंकित ने बताया कि बुधवार को बहन के ससुरालजन ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी।

बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुराजल बहन को प्रताड़ित करते थे। कीटनाशक देकर उसकी हत्या कर दी गई। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दिवंगत जूली का पति अनिल गांव में ही रहकर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। अभी तक दोनों के कोई संतान नहीं है। वहीं पति पति अनिल ने बताया कि जूली को दो दिन से बुखार आ रहा था। उसे बीघापुर के 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया था। बुखार के चलते उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी मिश्र ने बताया कि अभी आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है। दिवंगत महिला के भाई ने मौखिक आरोप लगाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।