चलाएगा तलवार, अंगारे जैसी दहकेंगी आंखें... बेहद खास होगा इस बार उन्नाव का रावण
उन्नाव में इस बार दशहरा पर रावण के पुतले बेहद खास होंगे, जिनमें तलवार चलाने और अंगारे जैसी दहकती आंखों की विशेषता होगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
रावण का पुतला चलाएगा तलवार और ढाल।
पुतले की आंखों में दिखेंगे अंगारे जैसे लाल बल्ब।
लाइटिंग और आतिशबाजी से लैस होंगे पुतले।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। दो दिन बाद 20 अक्टूबर दशहरा है। रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। दहन के लिए अधिकांश श्रीरामलील मैदानों पर पुतले बनाए जाए रहे हैं।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने रावण के पुतला बनाने वाले कारीगरों ऊंचाई बताती के साथ पुतलों आकर्षक पुतला बनाने का ऑर्डर दिया है। पुतलों को आकर्षक बनाने के लिए उनमें लाइटिंग की जा रही है। साथ ही आतिशबाजी लगाई जाएगी। कारीगरों ने बताया कि दहन के समय लाइटिंग काट दी जाएगी।
40 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला
शहर के वृंदावन गार्डेन में चल रही श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने बताया 31 फीट ऊंचा पुतला बनेगा। खासियत यह होगी पुतलों की आंखों में लगे लाल बल्ब अंगारे जैसे दिखेंगे। वह ढाल और तलवार भी चलाएगा। लाइटिंक कर साजवट की जाएगी। उसमें आतिशबाजी भी रहेगी।
बांगरमऊ के इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय परिसर में रावण का पुतला बना रहे कारीगर आकाश ने बताया कि लगभग 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जाएगा। जिसमें कई तरह की झालर भी लगाई जाएंगी। ताकि देखने में रावण का पुतला आकर्षक लगे। इसी के साथ ही पुतले के अंदर आतशबाजी भी लगाई गई है।
पुतले में आग लगते ही पहले उसके हाथ में लगे फुलझड़ी जलेगी इसके बाद सिर में लगी आतिशबाजी में धमाका होगा। रामलीला समिति अध्यक्ष आशीष सिंह उर्फ गोलू ने बताया कि इस वर्ष पहली बार इंदिरा गांधी मैदान में भव्य मंच बनाया जा रहा है। मौरावां में दशहरा के दिन पुतला दहन किया जायेगा। आयोजन समिति के गौरी सिंह ने बताया पुतला बनाने का ठेका कानपुर के कारीगर को दिया है।
