विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में नशे में धुत बाइक सवार ने सड़क किनारे बैठे दो दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:10 AM (GMT+05:30)

उन्नाव के पुरवा-मिर्रीखेड़ा मार्ग पर नशे में धुत बाइक सवार ने सड़क किनारे बैठे दो दोस्तों रामआसरे और रामशंकर को टक्कर मार दी।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. उन्नाव में नशेड़ी बाइक सवार ने दो दोस्तों को टक्कर मारी।

  2. हादसे में रामआसरे और रामशंकर की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को तुरंत गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। गांव मिर्रीखेड़ा निवासी 65 वर्षीय किसान रामआसरे अपने साथी कस्बे के मुहल्ला पश्चिमटोला निवासी रामशंकर के साथ गुरुवार रात लगभग नौ बजे गांव के बाहर खेत पर गए थे। दोनों लोग पुरवा-मिर्रीखेड़ा मार्ग किनारे बैठे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट आ गई। स्वजन दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रामआसरे को मृत घोषित कर दिया। जबकि, रामशंकर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मौके से भागे बाइक सवार युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक सवार अत्यधिक नशे में था।

जिसके चलते उसने सड़क किनारे बैठे दोनों लोगों को टक्कर मार दी। रामआसरे की मौत से पत्नी रामावती, बेटा राजेश, बेटी सीमा बेहाल रही। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि बाइक सवार युवक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।