विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में बड़ा हादसा, टूर से लौट रही कानपुर के गुरुनानक स्कूल के बच्चों से भरी बस में लगी आग, मची खलबली

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:54 PM (GMT+05:30)

कानपुर के गुरुनानक स्कूल के बच्चों को लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क से वापस ला रही बस में उन्नाव के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गदनखेड़ा बाईपास पर बस में लगी भीषण आग।

  2. कानपुर के गुरुनानक स्कूल के बच्चे थे सवार।

  3. सभी यात्री सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। कानपुर के गुरुनानक स्कूल के बच्चों को लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क का टूर कराने के बाद लौट रही बस में शुक्रवार को सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास के पास आग लग गई। बस से आग की लपटें उठती देख चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

कानपुर के गुरुनानक स्कूल के बच्चे स्कूल के स्टाफ के साथ लखनऊ स्थित आनंदी वाटर पार्क घूमने गए थे। शुक्रवार को टूर समाप्त होने के बाद बस बच्चों को लेकर वापस कानपुर लौट रही थी। शाम सात बजे गदनखेड़ा बाईपास के पास बस में आग लग गई।

इस घटना से बच्चों और बस में मौजूद अन्य लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं। आग बुझा दी गई है।

 

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।