विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में 38 प्रधानों और 28 सचिवों से होगी 2.21 करोड़ की वसूली, सरकारी बजट का नहीं मिला ऑडिट रिकॉर्ड

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:49 PM (IST)

उन्नाव में नौ साल पुराने विकास कार्यों के ऑडिट रिकॉर्ड न देने पर 38 प्रधानों और 28 सचिवों से 2.21 करोड़ रुपये की वसूली होगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. उन्नाव में 38 प्रधानों, 28 सचिवों से वसूली।

  2. 2.21 करोड़ रुपये के ऑडिट रिकॉर्ड नहीं दिए।

  3. नोटिस के बाद भी जवाब न मिलने पर कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। नौ साल पहले की गई गलती को आरोपित फिर से दोहरा रहे हैं। पहली बार आडिट टीम को अभिलेख न देने व अब नोटिस का सात दिन में जवाब न दिए जाने पर जनपद के 38 प्रधान व 28 सचिवों से 2.21 करोड़ रुपये की वसूली लगभग पक्की हो गई है।

ग्राम पंचायत के विकास के लिए नौ साल पहले के कराए गए कार्यों के मूल अभिलेख ऑडिट जांच को नहीं दिए थे। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां और पंचायत ने कई बार रिमाइंडर दिए लेकिन इसके बाद भी अभिलेख नहीं मिले थे। इससे 2.21 करोड़ के विकास कार्यों का आडिट नहीं हो पाया था। जिससे इसकी रिपोर्ट शासन तक पहुंची थी।

अब शासन से तत्कालीन प्रधानों व सचिवों से बराबर की वसूली के आदेश जारी हुए हैं। शासन द्वारा पंचायतीराज विभाग को भेजे गए पत्र में वित्तीय वर्ष 2017-18 में खर्च की गई दो करोड़ 21 लाख 06 हजार 724 की धनराशि के अभिलेख न देने की जानकारी दी गई।

अभिलेख न दिए जाने से विकास कार्यों में खर्च बजट का ऑडिट नहीं हो सका था। इसके चलते प्रधानों व सचिवों से वसूली के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी करके अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

हालांकि लगभग 10 दिन हो गए हैं अब तक एकाध को छोड़कर अन्य ने नोटिस का जवाब दिया है न ही अभिलेख। अभिलेख न देने पर प्रधान व सचिवों से बराबर की वसूली के लिए आरसी जारी होगी।

20 प्रमुख ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों से वसूली की धनराशि

ब्लॉक पंचायत प्रधान सचिव वसूल की जाने वाली कुल धनराशि (₹)
हसनगंज निजामपुर पचगहना कुसमा सुनीता पाल 31,200
हसनगंज मूसेपुर नन्हे लाल सुनील करकेटा 9,94,830
हसनगंज कुरौली सरोजनी आशीष यादव 1,25,040
हसनगंज सिघनापुर अवधेश सुनील करकेटा 56,918
हसनगंज आदमपुरभासी संतोष आशीष यादव 18,97,113
सफीपुर मऊ मंसूरपुर माधुरी देवी महेंद्र भूषण 24,583
सफीपुर जुझारूपुर रामखेलावन महेंद्र भूषण 24,375
असोहा बिलौरा सुरेश कुमार श्रीकांत 2,92,700
असोहा केवनी सुमेर श्रीकांत 2,48,205
असोहा मझरिया अकील श्रीकांत 1,62,600
असोहा समाधा राजकपूर सर्वेश वर्मा 6,05,692
सिकंदरपुर सरोसी पूरानिस्पंसारी बीबी सिंह राजीव लोचन 1,15,520
सिकंदपुर सरोसी अकबरपुर दबौली उमेश चंद्र राजीव लोचन 1,35,440
औरास अलीपुर मिचलौला सुरेश कुमार सुनील करकेटा 24,99,134
औरास अहमदपुर कासिमपुर हरिपाल विपिन कुमार 8,28,139
औरास हाजीपुर गोसा प्रदीप सीमा कश्यप 13,32,271
मियागंज कनिगांव माया देवी रुपेंद्र यादव 21,44,809
सिकंदपुर कर्ण रजवाखेड़ा लक्ष्मी अरुण व समीर 35,37,118
फतेहपुर चौरासी उद्साह निर्मला उदय प्रताप 11,63,281
नवाबगंज शाहपुर मुन्नी देवी बृजेश यादव 1,07,802