तूफान में गिरे पेड़, दबने से दो की मौत, चार गंभीर
जागरण टीम उन्नाव फतेहपुर चौरासी और बीघापुर थानाक्षेत्रों में तेज हवा व आंधी आने से गिरे पेड़ों के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव जाजामऊ एहतमाली के मजरा परशुराम पुरवा निवासी गुड्डू (22) पुत्र टीकाराम अपने खेत में काम कर रहा था। तभी तेज हवा व बारिश होने से वह खेत में खड़े नीम के पेड़ के पास चला गया। इसी दौरान पेड़ उस पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव की ही बच्ची शिवानी (9) पुत्री राधेलाल घर में लगा नीम का पेड़ गिरने से घायल हो गई जबकि चिरंजीव पुरवा निवासी सतीश (30) पुत्र मैकू छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर घायल हो गया।
जागरण टीम, उन्नाव : फतेहपुर चौरासी और बीघापुर थानाक्षेत्रों में तेज हवा व आंधी आने से गिरे पेड़ों के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव जाजामऊ एहतमाली के मजरा परशुराम पुरवा निवासी गुड्डू (22) पुत्र टीकाराम अपने खेत में काम कर रहा था। तभी तेज हवा व बारिश होने से वह खेत में खड़े नीम के पेड़ के पास चला गया। इसी दौरान पेड़ उस पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव की ही बच्ची शिवानी (9) पुत्री राधेलाल घर में लगा नीम का पेड़ गिरने से घायल हो गई जबकि चिरंजीव पुरवा निवासी सतीश (30) पुत्र मैकू छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर घायल हो गया।
बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव शिवदीन खेड़ा के पास पुरवा कोतवाली के गांव बस्ती खेड़ा निवासी छह लोग जंगली जानवरों का शिकार करने थानाक्षेत्र के गांव शिवदीन खेड़ा के जंगल में आये थे। शिकार के दौरान आंधी बारिश होने से सभी पास में लगे जामुन के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी समय पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से 26 वर्षीय करन पुत्र रज्जन लाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके साथी 28 वर्षीय नन्हेलाल व 45 वर्षीय सुनील पुत्र शिवनाथ गंभीर घायल हो गए।