Move to Jagran APP

सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत से ध्वस्त हो गई यातायात व्यवस्था

सपा जिलाध्यक्ष का बनी पुल पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वाहनों का काफिला इस तरह बढ़ा कि लखनऊ-कानपुर हाईवे जाम की चपेट में आ गया है। दोपहर 2 बजे से लगा जाम शाम 4 बजे तक खत्म नहीं हो सका। शहर में जब सपा जिलाध्यक्ष का काफिला घुसा तो शहर में भी यातायात हांफने लगा। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 07:49 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 06:12 AM (IST)
सपा जिलाध्यक्ष के स्वागत से ध्वस्त हो गई यातायात व्यवस्था

जागरण संवाददाता, उन्नाव : सपा जिलाध्यक्ष का बनी पुल पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वाहनों का काफिला इस तरह बढ़ा कि लखनऊ-कानपुर हाईवे जाम की चपेट में आ गया है। दोपहर 2 बजे से लगा जाम शाम 4 बजे तक खत्म नहीं हो सका। शहर में जब सपा जिलाध्यक्ष का काफिला घुसा तो शहर में भी यातायात हांफने लगा। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सोहरामऊ, भल्लाफार्म, टोल टैक्स, अजगैन, दही चौकी, गदनखेड़ा, अचलगंज तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस कारण हाईवे के दोनों लेन पर जाम लगने से पूरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। करीब दोपहर 2 बजे जाम लगाने शुरू हुआ और वह बनी से होते हुए गदनखेड़ा तक पहुंच गया। जब जिलाध्यक्ष का काफिला शहर में घुसा तो आवास विकास कालोनी से बड़ा चौराहा तक जाम लग गया। हरदोई पुल पर जाम लगने से वाहन चालक खासे परेशान रहे। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। शाम 5 बजे तक जाम लगा रहने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खोलवाया उसके बाद यातायात सामान्य हो सका। वहीं निराला प्रेक्षागृह में स्वागत समारोह के कारण कचहरी रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन निकालना पड़ा।

loksabha election banner

..........

सिटी मजिस्ट्रेट से लेनी पड़ी स्वीकृति

- सपा ने निराला प्रेक्षागृह में स्वागत समारोह को लेकर नगर पालिका से स्वीकृति ले ली थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर आपत्ति जताई। लाउडस्पीकर को लेकर प्रशासन ने उसे बंद कराने को कहा। इस पर सपा के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को स्वीकृति पत्र देकर प्रशासन से समारोह की स्वीकृति ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.