जयमाल में दूल्हा लंगड़ाया तो दुल्हन ने लौटाई बरात
संवाद सूत्र, नवाबगंज : सोशल मीडिया से हुआ प्रेम जब परवान चढ़ा तो घरवाले भी लड़की की जिद के
संवाद सूत्र, नवाबगंज : सोशल मीडिया से हुआ प्रेम जब परवान चढ़ा तो घरवाले भी लड़की की जिद के आगे झुक गए और शादी को तैयार हो गए। बरात दरवाजे आई और दूल्हा लंगड़ाने लगा तो पता चला कि उसका एक पैर एक्सीडेंट में कट चुका है। जिस पर जयमाल के बाद लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला चौकी पहुंचा तो वहां दोनों पक्षों में वार्ता कराकर सामान आदि वापस कराया गया, इसके बाद बरात वापस लौट गई।
नवाबगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी लड़की को फेसबुक पर गाजियाबाद निवासी एक युवक से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों की जिद पर उनके घरवाले भी मान गए और शादी तय कर दी। लड़के वाले बरात लेकर गुरुवार को गांव पंहुचे और सारी रस्में अदा होने लगीं। जयमाल के समय लड़का लंगड़ाया तो पता करने पर जानकारी हुई कि लड़की ने शादी से मना कर दिया, जिसके बाद पूरी रात मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। बात नहीं बनी और सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी व श्रीकांत गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग वहां पहुंचे और दोनों पक्षों से बात कर एक-दूसरे का सामान वापस कराया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही वापस हो गई। हालांकि लड़के वाले लगातार यह कहते रहे कि उसका पैर एक मार्ग दुर्घटना में कट गया था लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी।