इमोशनल कार्ड से स्वाति का गठबंधन पर वार
??????? ?????? ?????? ???? ?? ???? ?????? ??? ??? ?????? ????? ????? ??? ??? ?? ??????? ?? ????? ????? ???? ??????? ?? ?????? ?? ???? ??? ???? ?? ???? ???? ???? ???????? ?? ?????? ???? ???? ???????? ???? ?????? ?? ???? ??? ????? ???? ??? ????? ??? ??? ????
जागरण संवाददाता, उन्नाव : उन्नाव लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी और कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने मंगलवार को यहां विजय संकल्प सभा कर भाजपा का प्रचार अभियान शुरू किया। विपक्षी दलों पर हमला बोला और इमोशनल कार्ड भी चला। कहा, मायावती के खिलाफ बोलने वाले दयाशंकर (उनके पति) के परिवार की बेटी पेश करने की मांग करने वाले बसपाइयों के साथ आज खड़े होकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी लाज बचाने में लगे हैं। तब भाजपा ने ही उस मां-बेटी का सम्मान बचाया था। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा पर कटाक्ष किया कि वह चुनाव प्रचार कम जबकि पिकनिक अधिक मना रही हैं।
नार्मल स्कूल मैदान पर सभा में मंत्री ने कहा कि जब बसपाइयों ने लखनऊ में बेटी पेश करो के नारे लगाए थे, उस समय अखिलेश सरकार थी। तब किसी को मातृ शक्ति की सुध नहीं आई थी। आज वही बसपा और सपा एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ खड़े हैं। ये नारी शक्ति का अपमान करने वाले लोग हैं। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह दुष्कर्म की घटना को लेकर कहते हैं कि बच्चे हैं, गलती हो जाती है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह वही हैं जो गंगा को दूषित कहते थे। आज गंगा निर्मल होने पर यही लोग इसमें यात्रा करते हैं और आचमन भी करते हैं। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज, राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, अनिल सिंह, ब्रजेश रावत, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
----------------
शहीद आजाद का नाम लेकर छुआ दिल
स्वाति सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले में आपने भी अपना लाल अजीत कुमार आजाद खोया। क्या इसके बाद एयर स्ट्राइक का आदेश देना गलत था। यह सिर्फ मोदी जी जैसा व्यक्तित्व ही कर सकता है। भारत अब घर में घुसकर मारने वाला देश है।
------
प्रचार के लिए नहीं आए मनोज तिवारी
स्वाति सिंह के साथ प्रचार के लिए स्टार प्रचारक सांसद एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी आना था, मगर वह नहीं आए। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी फ्लाइट छूट गई थी।
----
हास्य कलाकार सहित कई ने ली सदस्यता
मंत्री के सामने प्रमुख हास्य कलाकार लक्ष्य निगम ने पार्टी की सदस्यता ली। सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सचिव सौरभ तिवारी के नेतृत्व में 40 ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों ने सदस्यता ली।