आबरू बचाने के लिए दांव पर लगाई ¨जदगी
संवाद सहयोगी, बांगरमऊ : लिफ्ट देने के बहाने महिला को बाइक पर बिठाने के बाद युवक ने छेड़
संवाद सहयोगी, बांगरमऊ : लिफ्ट देने के बहाने महिला को बाइक पर बिठाने के बाद युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई तो मौका देख महिला ने छलांग लगा दी। उसके बाद भी युवक ने बाइक रोक उसे खेतों में खींचने की कोशिश की पर बचाव में सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। उसी दौरान शोर सुनकर दौड़े लोगों को देख युवक भाग निकला। बाद में लोगों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
महिला ग्राम मदार नगर से घरेलू सामान लेकर पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान घर छोड़ने का झांसा दे एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया। थोड़ी दूर चलने पर उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के अनुसार उसके विरोध करने पर उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। विपरीत दिशा से आ रहे चौपहिया वाहन को क्रास करते समय जैसे ही उसने रफ्तार कम की तो महिला ने बाइक से छलांग लगा दी। महिला का आरोप है कि यह देख युवक बाइक खड़ी कर उसका हाथ पकड़ कर बुरी नियत से उसे खेतों की ओर खींचने लगा। उसके शोर मचाने और जोर लगाकर हाथ छुड़ाने की कोशिश में वह सड़क पर सिर के बल गिर गई और सिर से खून बहने लगा, ये देख बाइक सवार भाग निकला। आसपास के लोगों ने महिला को को सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।