महिला लेखपाल से अभद्रता पर धरना शुरू
कन्नौज के छिबरामऊ तहसील में महिला लेखपाल के साथ वकीलो द्वारा की गई अभ्रदता पर जनपद के लेखपाल आक्रोशित हैं। लेखपालो का कहना है कि जब तक संबधित वकील के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लेखपाल संघ अपना धरना जारी रखेगा। लेखपालों ने बुधवार से सभी तहसीलों में धरना आयोजित किया जाना सुनिश्चित कर दिया है।
जागरण टीम, उन्नाव : कन्नौज के छिबरामऊ तहसील में महिला लेखपाल के साथ वकीलों द्वारा की गई अभद्रता पर जनपद के लेखपाल आक्रोशित हैं। लेखपालों का कहना है कि जब तक संबधित वकील के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लेखपाल संघ अपना धरना जारी रखेगा। लेखपालों ने बुधवार से सभी तहसीलों में धरना आयोजित किया जाना सुनिश्चित कर दिया है।
उप्र लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरने के दौरान बताया कि महिला लेखपाल से अभद्रता किए जाने के बाद बंधक बनाया गया। जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। धरने के बाद लेखपालों ने एक ज्ञापन भी सौंपा है। डीएम को दिए गए इस ज्ञापन में सीएम से मांग की गई है कि न्याय करें। ताकि लेखपालों के हितों की रक्षा बनी रहे। धरने में मुख्य रूप से मौजूद रहने वाले में जिला मंत्री कृष्ण चंद्र पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र, सत्यम शर्मा, रजनीश, जिलाध्यक्ष रानि संघ चंद्रभूषण यादव कुलदीप श्रीवास्तव देशराज भारती, जिला मंत्री कृष्ण चंद्र पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र , सत्यम शर्मा आदि मौजूद रहे।