विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसपी ने बदले सीओ व थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र

By JagranEdited By:
Published: Thu, 25 Nov 2021 05:27 PM (IST)

जागरण संवाददाता उन्नाव एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार देररात आदेश जारी कर दो सीओ व कइ

एसपी ने बदले सीओ व थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र
एसपी ने बदले सीओ व थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र

जागरण संवाददाता, उन्नाव : एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बुधवार देररात आदेश जारी कर दो सीओ व कई इंस्पेक्टर व दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने सीओ विक्रमाजीत सिंह को लाइंस, यातायात, अपराध व कई अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी से हटाते हुए बांगरमऊ सर्किल का चार्ज सौंपा है। वहीं बांगरमऊ सर्किल की जिम्मेदारी निभा रहे आशुतोष कुमार को लाइंस, यातायात, अपराध, शिकायत प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र व साइबर सेल आदि शाखाओं का चार्ज दिया है। इसके अलावा निरीक्षक संदीप शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज बनाते हुए अचलगंज में तैनात रहे निरीक्षक राजेश कुमार को अनावरण एवं विवेचना शाखा भेजा है। वहीं बेहटा मुजावर थाना के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव को भी इन्हीं शाखाओं में भेजा है। दारोगा रमेश चंद्र को पुलिस लाइन से बेहटा मुजावर थाना की जिम्मेदारी देते हुए ब्रज मोहन सैनी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बिहार से एसओ दही बनाया है। वहीं अब तक दही थाना व स्वाट टीम का प्रभार संभाल रहे गौरव कुमार से दही थाना का चार्ज हटा दिया है।