विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Price Kanpur: 6 महीने में लगभग आधी हो गईं चांदी की कीमतें, सर्राफा बाजार में हलचल तेज

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:14 AM (GMT+05:30)

Silver Price |चांदी की कीमतें छह महीने में लगभग आधी हो गई हैं, जो अप्रैल में 4.10 लाख रुपये प्रति ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. चांदी की कीमतें छह महीने में लगभग 49% गिरीं।

  2. अप्रैल में 4.10 लाख से अब 2.11 लाख रुपये।

  3. अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, ब्याज दरों से बाजार प्रभावित।

जागरण संवाददाता, कानपुर। Silver Price |चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से सराफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। अप्रैल में करीब 4.10 लाख रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर तक पहुंचने वाली चांदी अब फिसलकर 2.11 लाख रुपये के आसपास आ गई है।

हालिया गिरावट के दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भाव 2.08 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इस तरह चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 49 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। कीमतों में आए इस बदलाव के बाद कानपुर के सराफा कारोबारियों और ग्राहकों की नजर बाजार के अगले रुख पर टिकी है।

चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता को प्रमुख वजह माना जा रहा है। बुलियन कारोबारी व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के अनुसार, महंगाई का दबाव बने रहने पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती टलने या आगे दरें बढ़ने की आशंका निवेशकों को सतर्क कर रही है।

सराफा बाजार कमेटी नयागंज के रवि गुप्ता के अनुसार, चांदी के भाव में आई गिरावट के बाद त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की नजर अब कीमतों पर है। दीपावली तक बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना है। इससे कारोबार में उछाल आने के आसार कम हैं।

चांदी का भाव 22 दिसंबर 2025 को 2,11,000 रुपये किलो था। दिसंबर में ही कीमतें बढ़ने लगी थीं और अप्रैल में भाव 4.10 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था। सोना भी आज 145000 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ गया है जबकि इसका भी उच्चतम स्तर 1,82,000 रुपये तक जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में आई तेजी, आज कितने चढ़े दाम? चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट भाव