Move to Jagran APP

शोभायात्रा में आस्था में डूबे शिवभक्त

संवाद सूत्र अचलगंज महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की बरात में बड़ी संख्या में श्ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:31 PM (IST)
शोभायात्रा में आस्था में डूबे शिवभक्त
शोभायात्रा में आस्था में डूबे शिवभक्त

संवाद सूत्र, अचलगंज : महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की बरात में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। हर-हर बम-बम जय शिवशंकर की गूंज से अचलगंज कस्बा ही नहीं आसपास के गांव भी शिवमय हो उठे। उल्लास से लवरेज भक्त गाजे बाजे के साथ भक्ति गीतों पर झूमते चल रहे थे। भांग और ठंढाई की मस्ती में शिवभक्त अबीर गुलाल उड़ाते रहे।

loksabha election banner

परंपरागत रूप से 17वीं शिव शोभायात्रा अचलगंज के पौराणिक रामेश्वरम मंदिर से शुरू हुई। एक सैकड़ा झांकियों के साथ यात्रा शोभायात्रा, जंगलेश्वर हनुमान मंदिर, महामाई माता, पुरवा रोड, लोहचा होकर पुन: शाम पांच बजे मंदिर परिसर पहुंच समापन हुआ। भक्त बैंड बाजा, डीजे की धुनों हर हर बमबम का उदघोष कर नाचते गाते चल रहे थे। महिलाओं की टोली भी किसी से पीछे नहीं थी वह भी झूमते हुए बाबा का जयकार लगाती रहीं। एक दर्जन स्थानों पर स्वागत के साथ प्रसाद वितरण हुआ। शोभायात्रा में शामिल शिव शमशान , मिट्टी का विशाल शिव लिग, आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सांसद साक्षी महराज, सनी सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष रामदास गुप्ता, गणेश तिवारी, ललित मोहन मिश्र, आनंद अवस्थी, रामदास गुप्ता, अमित गुप्ता, अखिल गुप्ता, अजय बाजपेई, कमलेश गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, मनोहर लाल गुप्ता, मुकुल वर्मा गणेश गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, सौरभ मिश्रा, लखन गुप्ता, कल्लू तिवारी, चंद्रकांता जोशी, राजन शुक्ला, अंकित प्रजापति शामिल रहे। बिसरामऊ में भी गाजे बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। इसी तरह सफीपुर के मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शिवशोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पवन कुमार, मटरी मिश्रा, शरद गुप्ता शामिल रहे। आसीवन के रसूलाबाद में भी शिव शोभा यात्रा निकाली गई। गंजमुरादाबाद के नगर के प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से शिव शोभायात्रा निकाली गई जिसका एसडीएम अनिल कुमार सिंह , सीओ अम्बरीष कुमार भदौरिया , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, आदि ने पूजन कर यात्रा शुरु कराई। शोभायात्रा में विनायक शुक्ला, रामनरेश कुशवाहा, गिरधर दीक्षित, अजय कुशवाहा, प्रथम, अंकुर, आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.