लुधियाना से पहुंचे प्रवासियों को भेजा शेल्टर होम
लुधियाना पंजाब से श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब 1531 प्रवासी को लेकर बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रवासियों में हरदोई रायबरेली जनपद के करीब 119 लोगों को छोड़ 1412 लोग जिले की अलग-अलग तहसील से रहे। स्क्रीनिग के बाद उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ निजी बसों से ब्लाकवार प्रवासी शेल्टर होम भेजे गए। दूसरे जनपदों के लोगों की भी रवानगी बसों से हुई।
जागरण संवाददाता, उन्नाव: लुधियाना पंजाब से श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब 1531 प्रवासी को लेकर बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रवासियों में हरदोई, रायबरेली जनपद के करीब 119 लोगों को छोड़ 1412 लोग जिले की अलग-अलग तहसील से रहे। स्क्रीनिग के बाद उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ निजी बसों से ब्लाकवार प्रवासी शेल्टर होम भेजे गए। दूसरे जनपदों के लोगों की भी रवानगी बसों से हुई।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिग जीआइसी मैदान में हुई। जहां ट्रेन आने से करीब एक घंटा पूर्व मेडिकल टीम के साथ पुलिस मुस्तैद रही। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार लुधियाना के बाद सूरत से रायबरेली जा रही एक स्पेशल ट्रेन से कुछ लोग स्टेशन पर उतारे गए। जिन्हें थर्मल स्क्रीनिग के बाद शेल्टर होम भेजा गया। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि 46 बसों से प्रवासी भेज गए।