सपाइयों ने अनवार को याद कर दी श्रद्धांजलि
आज बाबू अनवार अहमद जी 9
जागरण संवाददाता, उन्नाव : समाजवादी पार्टी के लंबे समय तक जिले के मुखिया रहे पूर्व मंत्री स्व. अनवार अहमद की पहली जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिखाए रास्ते पर चलकर पार्टी और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। निधान के बाद पहली जयंती होने से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए सपा कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गई। श्रद्धांजलि सभा के साथ ही भोजन और फल वितरण कर उन्हें याद किया गया। सोमवार को पूर्वमंत्री स्व. बाबू अनवार अहमद 98वीं जंयती पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि जनपद ही नही बल्कि कई जगहों पर अपने अलग कार्य शैली के लिये वह सबके प्रिय थे। समानता, पार्टी के प्रतिनिष्ठा और विचारों के वह पक्के थे। इससे वह सभी से जुड़ाव रखते थे। सपा नेता राजेश यादव ने कहा कि सपा कार्यालय में बनने वाले नये हाल का नाम अनवार अहमद हाल रखा जाएगा। सपा उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी ने कहा कि ईमानदारी, स्पष्टवादिता का जो मार्ग बाबूजी ने दिखाया था उस पर चलने का संकल्प दोहराना होगा यही उनके प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, प्रभा यादव, अतहरअली लाले, अंशुमान सिंह, उजैर अहमद, इस्माइल खान, गौरव यादव, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, छोटे लाल भारती, शरीफ खान, राहुल मिश्रा, आलोक सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सभा के बाद भंडारे का आयोजन किया। इससे पूर्व प्रात: सपा नेता स्व. अनवार अहमद के भांजे व इस्माइल खान ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल में मरीजों में दूध ब्रेड व फल का वितरण किया।