घर वापसी कराने को दिल्ली रूट पर दौड़ीं रोडवेज बस
देशव्यापी लॉकडाउन होने से दूसरे राज्यों से लौटे रहे यूपी व बिहार के लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पहल सरकार ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय से आदेश मिलते ही घरों से चालक और परिचालक बुलाए गए। उन्नाव डिपो से शनिवार को दोपहर तक करीब 23 बस दिल्ली रवाना हुईं।
जागरण संवाददाता, उन्नाव : देशव्यापी लॉकडाउन होने से दूसरे राज्यों से लौटे रहे यूपी व बिहार के लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पहल सरकार ने शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय से आदेश मिलते ही घरों से चालक और परिचालक बुलाए गए। उन्नाव डिपो से शनिवार को दोपहर तक करीब 23 बस दिल्ली रवाना हुईं।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली व अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग विशेषकर मजदूर हैं। दिल्ली एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद जैसी जगहों पर लॉकडाउन के दौरान काम नहीं होने से मेहनत मजदूरी करने वाले लोग जहां-तहां फंसे हैं। रोडवेज बस लगाकर इनको गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई गई है। लोगों के खाने और पानी की व्यवस्था भी बस में करवाई गई है। करीब डेढ़ हजार लोगों की घर वापसी इन बस से हो सकेगी। हरदोई, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बिहार सीमा से सटे जिले तक बस भेजना भी रोडवेज ने शुरू किया है। एमडी रोडवेज डा. राजशेखर के आदेश पर डिपो पहुंचे एआरएम आरके उपाध्याय ने करीब 23 बस उन्नाव से दिल्ली रवाना कराई। बाईपास पर टूटा हुजूम
कानपुर से उन्नाव होते हुए रायबरेली, गोरखपुर की ओर जा रही रोडवेज बस के साथ ही निजी वाहनों में यात्री आवास विकास बाईपास पर टूट पड़े। बस में जगह ना होने पर कई यात्री गेट पर लटक गए।