Move to Jagran APP

बदली व पूर्व की हवा से गर्मी से मिली राहत

जासं उन्नाव रविवार को गर्मी का असर कुछ कम रहा। लू नहीं चली वहीं उमस में भी कमी रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 04:55 PM (IST)
बदली व पूर्व की हवा से गर्मी से मिली राहत
बदली व पूर्व की हवा से गर्मी से मिली राहत

जासं, उन्नाव: रविवार को गर्मी का असर कुछ कम रहा। लू नहीं चली वहीं उमस में भी कमी रही। बदली और धूप होने से तापमान गिर गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। इस कारण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक प्री मानसून बारिश चार दिन में हो सकती है।

loksabha election banner

मानसून धीरे-धीरे प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इस बार पश्चिम से मानसून के इंट्री करने की संभावना है। ऐसे में पश्चिम के जिलों में होने वाली बारिश के असर जिले में भी पड़ेगा। शनिवार को भीषण उमस रही। गर्म हवा कम चली लेकिन उमस ने लोगों को पसीने से भिगो दिया। दोपहर में सड़क पर सन्नाटा रहा। उमस के कारण कूलर की हवा भी इस समय फेल हो गई है। रविवार को धूप और बदली होती रही तथा हवा पूर्व-दक्षिण से बदलकर उत्तर की हो गई। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक चार से पांच दिन में प्री मानसून बारिश हो सकी है।

.........

औसत तापमान गिरा

हवा बदलने और बारिश से जून का औसत तापमान 30 डिग्री पर आ गया है। अभी यह एक सप्ताह पहले 31 डिग्री पर था। औसत तापमान गिरने से गर्म हवा से राहत मिली है लेकिन उमस से समस्या बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.