बारिश ने उमस से दी राहत, जलभराव से आफत
जागरण संवाददाता उन्नाव शुक्रवार को मानसून की जमकर बारिश हुई। करीब दो घंटे तक बाि
जागरण संवाददाता, उन्नाव : शुक्रवार को मानसून की जमकर बारिश हुई। करीब दो घंटे तक बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया तो वहीं खेतों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। किसानों के बारिश का पानी खासा मददगार रहा।
मानसून की हवा जिले में बारिश का असर दिखा रही है। शुक्रवार को जुलाई माह में सबसे अधिक बारिश हुई। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा और सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक बारिश हुई। शुरुआत में तेज बारिश हुई, बाद में वह हल्की हो गई। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
.........
अमृत की खोदाई ने और बढ़ाई मुसीबत
- अमृत योजना के तहत शहर में इस समय पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इसका हाल यह है कि पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदकर डाल दी जाती है, लेकिन समतलीकरण नहीं होता। ऐसे में बारिश होने से शुक्रवार को खोदी गई सड़क में वाहन फंसते रहे तो साथ ही पैदल चलने वालों को भी परेशान हुई।
..........
तापमान में आई गिरावट
- बारिश से शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रही। वहीं पूरे दिन में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई।
..........
धान की फसल को होगा फायदा
- बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। शुक्रवार को बारिश होते ही किसान खेतों में पहुंच गए और रोपाई करना शुरू किया। जिला कृषि अधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि जुलाई में बारिश बहुत जरूरी है। इससे किसानों को अतिरिक्त पानी की व्यवस्था नहीं करनी होगी।