Move to Jagran APP

सूर्यभान सिंह से बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी हसनगंज तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव का मतदान गुरुवार सुबह गहमा गहमी के साथ श्

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:27 PM (IST)
सूर्यभान सिंह से बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष
सूर्यभान सिंह से बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, हसनगंज: तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव का मतदान गुरुवार सुबह गहमा गहमी के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हुआ। डेढ़ बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व पूर्व अध्यक्ष ब्रम्हादीन रावत 19 मतों से परास्त किया।

loksabha election banner

सूर्यभान सिंह को 54 व ब्रम्हादीन रावत को 35 मत मिले, जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व अध्यक्ष जगदम्बा त्रिपाठी को 16 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद की मतगणना सबसे रोमांचकारी रही। इसमें प्रत्याशियों व समर्थकों की धुकधुकी चलती रही। अंत में श्याम लाल ने एक वोट से ज्ञान प्रकाश परास्त किया।श्याम लाल को 48, ज्ञान प्रकाश यादव को 47 व गीता शुक्ला को 10 मत मिले। महामंत्री पद पर चार मतों से विजयी हुए मुनेश्वर प्रसाद वर्मा को 54 व सुरेश पाल सिंह को 50 वोट मिले। जबकि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी रज्जन लाल को 56 मत मिले उन्होंने संजय सिंह को 7 मतों से परास्त किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चार पदों पर चुनाव व आठ पदों के प्रत्याशी निर्विरोध हुए हैं। जिनका शपथ ग्रहण समारोह अगस्त में आयोजित होगा, तभी प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।

------

यह हुए निर्विरोध निर्वाचित

- चुनाव में 8 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जिनमे उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप शुक्ला,सयुक्त मंत्री विनोद शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लवकुश, संयुक्त मंत्री मनोज सैनी, सोनेलाल संयुक्त मंत्री प्रकासन, वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी शंकर रावत, कनिष्ठ सदस्य राकेश, सदस्य मसूद ताहिर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.