धार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस सतर्क
संवाद सहयोगी, पुरवा : दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस सतर्क है। पुलिस ने
संवाद सहयोगी, पुरवा : दशहरा पर्व पर शांति व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस सतर्क है। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर खाका खींचा है। इस दौरान सड़कों पर व्यापक चे¨कग के साथ आतिशबाजों पर पुलिस पैनी निगाह रखेगी। इस व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को कोतवाल अरुण प्रताप ¨सह ने क्षेत्र के सात लाइसेंस धारक आतिशबाजों का सत्यापन किया। पुलिस ने फुटकर आतिशबाजी बेचने वालों की सूची तैयार करने के साथ पटाखा बनाते समय सुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी। वहीं पुरवा व मौरावां में दशहरा मेला होने पर मुख्य मार्गों पर गश्त के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाईं हैं। बताया कि पर्व को ध्यान रख पुलिस के जवान हर प्वाइंट पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान देर रात तक व्यापक रूप से गश्त चलेगी। पुलिस मौरावां में विशाल दशहरा मेले के आयोजन को लेकर क्षेत्र की प्रमुख मार्गों पर अराजकतत्वों पर कड़ी निगाह रखेगी।