धान की कटाई-मढ़ाई होने से खरीद की रफ्तार धीमी
संवाद सूत्र भगवंत नगर कस्बा भगवंत नगर में विपणन शाखा द्वारा संचालित धान केंद्र में धान की खरी
संवाद सूत्र, भगवंत नगर : कस्बा भगवंत नगर में विपणन शाखा द्वारा संचालित धान केंद्र में धान की खरीद की रफ्तार मंगलवार तक काफी धीमी रही। इस केंद्र में धान खरीद का लक्ष्य दो हजार एमटी है जबकि, मंगलवार तक केंद्र में सात क्विंटल 20 किलो की खरीद हुई। केंद्र प्रभारी कुमुद त्रिपाठी ने बताया कि धान की कटाई, मढ़ाई व उसके गीला होने के चलते आवक कम हो रही है।
------
विपणन विभाग का खुला धान क्रय केंद्र
अचलगंज : सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक में विपणन विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र खुल गया। प्रभारी रुचिका प्रजापति ने बताया कि अभी खरीद शुरू नहीं हो पायी है। किसान केंद्र पर आनलाइन प्रपत्र व धान का सैंपल लेकर टोकन प्राप्त कर रहे है। आधा सैकड़ा किसानों ने संपर्क कर रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया है इसी क्रम में खरीद होगी।