चुनाव) खुलेआम नंबर प्लेट से हो रहा चुनाव प्रचार
?????? ???? ?? ?????? ?? ???? ???? ?????? ?? ????? ??? ??????? ?? ?? ???? ??? ?? ?? ???? ?? ???? ????? ?? ????-???? ?????? ?? ???? ????? ????????? ???????? ?????? ??? ?? ??? ?????? ?? ????? ?? ?????? ??????? ??? ?????? ???? ?????? ?? ??????? ?? ??? ???? ??? ?? ??? ??? ???? ?? ????? ???? ??? ???? ????????? ?? ?????? ?? ?? ????? ???? ??? ??? ?????? ?? ??? ??? ?? ??? ?????? ?? ????? ???? ?? ???? ???? ???? ????? ?? ???? ???? ???
जागरण संवाददाता, उन्नाव : पोस्टर, बैनर के माध्यम से होने वाले प्रचार पर पुलिस और प्रशासन ने तो नकेल कसी है पर वाहन की नंबर प्लेट पर अपनी-अपनी पार्टी का लोगो लगाकर प्रत्याशी समर्थकों द्वारा किए जा रहे प्रचार पर पुलिस और एआरटीओ मेहरबान है। खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा, इसके बाद भी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। अपने प्रत्याशी को जिताने का यह तरीका जिले में खूब अपनाया जा रहा है। जो जिस पार्टी से संबंध रखता है, उसका लोगो नंबर प्लेट पर लगवा लिया है।
जिले में चौपहिया और दोपहिया मिलाकर करीब 3 लाख वाहन हैं। हजारों ऐसे वाहन है जो वर्तमान में आचार संहिता खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। प्रत्याशी के पक्ष में वाहन की नंबर प्लेट पर उसकी पार्टी का लोगो लगा प्रचार का पुराना तरीका फिर से अपनाया गया है। सड़कों पर फर्राटा भर रहे अधिकतर वाहनों में यह लोगो दिखाई दे रहा है। चौराहों पर वाहन चेकिग के दौरान पुलिस महज राजस्व को फायदा पहुंचाने पर अधिक ध्यान देती है। नजरों के सामने आचार संहिता का उल्लंघन होता देखने के बाद भी ऐसा करने वालों को टोकना उचित नहीं समझा जाता।
--------
एआरटीओ की भी नहीं गई नजर
वाहनों की चेकिग के दौरान एआरटीओ भी चालान जुर्माना तक सीमित रहा, वह भी राजस्व को फायदा पहुंचाने के लिए। इस दौरान वाहन की नंबर प्लेट पर किसी ने गौर नहीं फरमाया। मंगलवार को शहर में एक ट्राईस्कूटी लेकर जा रहे दिव्यांग ने बता दिया कि अचार संहिता का उल्लंघन करने में पुलिस को कोई एतराज नहीं है। स्कूटी की नंबर प्लेट पर अपनी मनपसंद पार्टी का लोगो लगा वह फर्राटा भरता रहा।
------------
वाहन चेकिग के दौरान पुलिस की निगाह नंबर प्लेट पर होगी। सभी थानों की पुलिस को इसके निर्देश पूर्व में दिए गए थे। फिर रिमाइंडर करा सभी को अलर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहनों को तत्काल चालान किया जाएगा जो आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए।
- विनोद कुमार पांडेय, एएसपी