यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नियमित टीकाकरण में आ रही कठिनाइयों काे परखा
नियमित टीकाकरण में आ रही कठिनाइयों काे परखा

नियमित टीकाकरण में आ रही कठिनाइयों काे परखा
जागरण संवाददाता, उन्नाव : शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण में आने वाली समस्याओं और अच्छाई की हकीकत परखने के लिए टीकाकरण में सहयोग कर रही संस्था जेएसआइ (जोन स्नो, इंक) की टीम ने शनिवार को शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण सत्रों को देखा।
टीम का नेतृत्व कर रहीं डा. लोरा शिंप ने सबसे पहले पुरानी बाजार नगरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से बात की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके बाद नियमित टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों को किस तरह की परेशानी का समाना करना पड़ रहा है, क्या कमियां हैं आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एबीनगर आंगनबाड़ी केंद्र में महिला आरोग्य समिति की बैठक की। उसकी सदस्यों से स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में किस तरह सहयोग कर रही हैं इसकी भी जानकारी ली। निरीक्षण के समय नगरीय स्वास्थ्य सेवाओं की कोआर्डिनेटर रानू उनके साथ रहीं।