Move to Jagran APP

विधायक ने झाड़ू लगाकर शुरू किया सेवा सप्ताह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से पूर्व सदर विधायक ने शनिवार को झाड़ू लगाकर भाजपा के सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा समर्पित कर दिया है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:41 AM (IST)
विधायक ने झाड़ू लगाकर शुरू किया सेवा सप्ताह

जागरण संवाददाता, उन्नाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से पूर्व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शनिवार को झाड़ू लगाकर भाजपा के सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा समर्पित कर दिया है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

शनिवार को सेवा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक और जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के ओवरब्रिज स्थित शास्त्री पार्क से स्वच्छता सेवा की शुरुआत सड़क और पार्क में झाड़ू लगाकर की। सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र गरीबों के काम करने के लिए समर्पित कर दिया। इसलिए हम प्रदेश संगठन के निर्देश पर उनके जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इस बीच कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया। जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप, फल वितरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को जाग्रत करेगा। रमाकांत चौरसिया, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी, अमर रतन चौधरी, भानु मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, मनीष गुप्ता, मनोज मिश्रा, शिवम सिंह, ब्रजेश पांडेय, निशा अग्निहोत्री, सुधाकर श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी,पवन गुप्ता, रंजीत कुमार,कृपा शंकर दुबे, आदि शामिल रहे। पार्टी के मीडिया संपर्क प्रमुख संजीव त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सभी मंडलों में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करने के साथ ही पर्यावरण से जुड़े विषय को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गरीबों में फल और मिठाई का वितरण किया। पुरवा विधान सभा प्रभारी आनंद अवस्थी, दुर्गेश सिंह चंदेल, अनिल कुशवाहा, रितिक गुप्ता, विशाल बाजपेयी, गौरव अवस्थी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.