Move to Jagran APP

फंदे से लटक कर दे दी विवाहिता ने जान

संवाद सूत्र, बीघापुर : थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरे महाई में 21 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:44 PM (IST)
फंदे से लटक कर दे दी विवाहिता ने जान
फंदे से लटक कर दे दी विवाहिता ने जान

संवाद सूत्र, बीघापुर : थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरे महाई में 21 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार की शाम दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक सप्ताह पहले ही पति के साथ मुंबई से ससुराल आई थी। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस को तहरीर के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के महाई गांव निवासी नीरज रावत पुत्र संतू मुंबई महाराष्ट्र के पालगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। जहां उसने राजेंद्र ¨सह केसरी की पुत्री काजल से एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। एक सप्ताह पहले नीरज अपनी पत्नी काजल को लेकर गांव आया था। शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब उसकी पत्नी ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उपनिरीक्षक अवधेश प्रजापति ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मृतका के गर्भवती होने की बात सामने आई है। परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.