Move to Jagran APP

नगर पंचायत नामकरण के विरोध में बाजार बंद

संवाद सूत्र अचलगंज नगर पंचायत अचलगंज का नाम बदल कर सनेही नगर किये जाने का मामला तूल पकड़

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 07:13 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 07:13 PM (IST)
नगर पंचायत नामकरण के विरोध में बाजार बंद
नगर पंचायत नामकरण के विरोध में बाजार बंद

संवाद सूत्र, अचलगंज : नगर पंचायत अचलगंज का नाम बदल कर सनेही नगर किये जाने का मामला तूल पकड़ गया है। गुरुवार को कस्बे के व्यापारियों ने नाम बदले के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिला मुख्यालय जाकर अचलगंज नगर पंचायत का नाम न बदले जाने का ज्ञापन डीएम को सौंपा है। जिस पर डीएम रवींद्र कुमार ने आपत्ति शासन तक भेजने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

अचलगंज कस्बे का नाम परिवर्तित करने पर अचलगंज व्यापार मंडल व व्यापारी संगठन विरोध में उतर आए। गुरुवार को नाराज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रखे। व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, रामदास गुप्ता, राजीव वर्मा, रमागुप्ता, विनीत वर्मा, गौरव गुप्ता, टिल्लू राजन शुक्ल आदि की अगुवाई में करीब सौ व्यापारी जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने अचलगंज का नाम परिवर्तित किए जाने पर अपनी आपत्ति का कारण बताया और कहा कि अचलगंज के लोग नाम नहीं बदलवाना चाहते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी आपत्ति शासन भेज दी जायेगी।

...........

नगर पंचायत के नाम को लेकर यह है मामला

- बताते चलें कि अचलगंज, हड़हा व लोहचा ग्राम पंचायत को मिलाकर अचलगंज कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। 20 दिसंबर 2020 को नगर पंचायत गठन का शासनादेश भी जारी हो चुका है। हड़हा ग्राम पंचायत इसमें शामिल हैं। जहां जन्में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कवि आचार्य पं गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही' के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को देखते हुए नगर पंचायत का नाम सनेही नगर पंचायत रखे जाने की मांग उठी। इसे संज्ञान लेते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आन्नद अवस्थी ने नाम परिवर्तित कर सनेही नगर पंचायत रखने की रिट नगर विकास विभाग को भेज दी। इसी के बाद नगर पंचायत अचलगंज ने कोई आपत्ति न होने की रिपोर्ट अधिशासी अधिकारी सुनील दुबे ने शासन को भेज दी है।

--------

समर्थन में उतरे हड़हा के लोग, करेंगे अनशन

- नगर पंचायत अचलगंज का नाम परिवर्तित करने को लेकर अब दो ग्राम पंचायतों की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। इसी कारण से मामला तूल पकने लगा है। अब हड़हा के व्यापारियों ने सनेही नाम रखने का समर्थन किया है। हड़हा के व्यापारियों ने कहाकि सनेही नाम के बिना अचलगंज नगर पंचायत हड़हा के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। व्यापारियों की अगुवाई कर रहे पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि हड़हा स्थित सनेही पार्क में प्रतिमा के सामने सभी लोग सामूहिक उपवास रखते हुए धरना देंगे और राज्यपाल को ज्ञापन भेजेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इसकी घोषणा नहीं हो जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर भाजपा फिलहाल इस मुद्दे पर मौन हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.