कुछ मिनटों में पूरा होगा लखनऊ से कानपुर का सफर, उन्नाव में रैपिड मेट्रो के लिए हुआ सर्वे; जल्द बनेगी डीपीआर
लखनऊ से कानपुर तक 72 किमी रैपिड मेट्रो परियोजना के लिए शुक्लागंज, उन्नाव में सर्वे किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
लखनऊ-कानपुर 72 किमी रैपिड मेट्रो परियोजना का सर्वे।
शुक्लागंज, उन्नाव में टोटल स्टेशन मशीन से सर्वेक्षण।
एनसीआरटीसी द्वारा डीपीआर बनाने के लिए कार्य प्रगति पर।
संवाद सहयोगी, उन्नाव। लखनऊ से कानपुर 72 किमी. तक रैपिड मेट्रो चलाए जाने के लिए शुक्रवार को फिर सर्वे किया गया है। रैपिड मेट्रो के लिए डीपीआर बनाकर भेजी जानी है। जिसके लिए शुक्रवार को शुक्लागंज के सीताराम कॉलोनी में एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने टोटल स्टेशन मशीन से सर्वे कराया कराया है।
सर्वे इंजीनियर मनीष कुमार व उनके सहायक मनीष ने बताया कि लखनऊ से कानपुर के लिए 72 किलोमीटर रैपिड मेट्रो के लिए शुक्लागंज के सीताराम कॉलोनी क्षेत्र में गंगापुल के पास सर्वे कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले बीते सोमवार को राजधानी मार्ग पर टोटल स्टेशन मशीन से सर्वे किया गया था। उन्होंने बताया कि रैपिड मेट्रो की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरा करने के बाद डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी।
