विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rail Accident: चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, इंजन आगे निकल गया, पीछे छूटे दो वैगन और गार्ड का डिब्बा

Published: Tue, 01 Sep 2026 09:32 PM (IST)

शुक्लागंज के पास एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई, जिससे दो वैगन और गार्ड का डिब्बा अलग हो गए, ...और पढ़ें

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी। वीडियो ग्रैब

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. शुक्लागंज में चलती मालगाड़ी के दो वैगन अलग हो गए।

  2. गार्ड की सूचना पर लोको पायलट ने ट्रेन को जोड़ा।

  3. कानपुर सेंट्रल में बारिश से कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं।

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज। कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही एक मालगाड़ी (आयल टैंकर वैगन) नेतुआ गगनीखेड़ा के सामने मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के दो वैगन व गार्ड का डिब्बा ट्रेन से अलग हो गए।मालगाड़ी लगभग सौ मीटर तक आगे निकल गई। मालगाड़ी ले जा रहे गार्ड ने लोको पायलट को दो डिब्बे ट्रेन से हट जाने की सूचना दी। जिसपर ट्रेन को पीछे कराकर मालगाड़ी से अलग हुए दोनों आयल टैंकर वैगनों को जोड़ा गया।

गांव के लोगों ने बताया कि इस दौरान मालगाड़ी लगभग 20 मिनट खड़ी रही। उसके बाद रवाना हो सकी। पानी भरा होने के कारण गांव के लोग वहां तक नहीं पहुंच सके। जिसका वीडियो गांव के लोगों ने बना लिया।स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह लगभग 11:26 बजे गंगाघाट स्टेशन से मालगाड़ी पास हुई है। इस तरह की कोई सूचना गार्ड व लोकोपायलट ने नहीं दी।

इधर, बारिश के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर, कानपुर सेंट्रल में विलंब से आईं

कानपुर सेंट्रल और आसपास के स्टेशन होकर निकलने वाली ट्रेनों के संचालन पर मंगलवार को बारिश के कारण काफी असर पड़ा। सेंट्रल स्टेशन से होकर निकलने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं। मंगलवार सुबह तेज बारिश के दौरान दर्जनभर ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर विलंब से आई।

ये ट्रेनें रहीं विलंब

  • कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 22823 नई दिल्ली तेजस राजधानी निर्धारित समय सुबह 4.35 की जगह 27 मिनट की देरी से 5.02 बजे आई।
  • ट्रेन नंबर 12423 नई दिल्ली राजधानी निर्धारित समय सुबह 4.55 बजे की जगह दो घंटे विलंब से 6.55 बजे आई।
  • 12877 नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस 5.35 की जगह दो घंटे नौ मिनट लेकर होकर 7.44 बजे आई।
  • इसी तरह गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय 2.55 बजे की जगह दो घंटे 34 मिनट की देरी से 5.29 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इसके अलावा प्रयागराज रूट पर जाने वाली कई ट्रेनें देरी से निकलीं।