विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल से लेकर पंजाब तक के पहलवानों ने चला दांव, जम्मू के शेरू ने हरियाणा के नरेश को पटखनी देकर जीता खिताब

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:31 AM (IST)

उन्नाव के सोहरामऊ रसूलपुर में आयोजित अंतरजनपदीय दंगल में जम्मू के पहलवान शेरू ने हरियाणा के नरेश को हराकर खिताब ...और पढ़ें

जम्मू के शेरू ने हरियाणा के नरेश को पटखनी देकर जीता खिताब।

जम्मू के शेरू ने हरियाणा के नरेश को पटखनी देकर जीता खिताब।

HighLights

  1. जम्मू के शेरू ने हरियाणा के नरेश को हराया।

  2. उन्नाव में अंतरजनपदीय दंगल का आयोजन हुआ।

  3. पहलवान भारत राम मूर्ति सिंह की स्मृति में दंगल।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। विकासखण्ड के गांव सोहरामऊ रसूलपुर में पहलवान भारत राम मूर्ति सिंह की स्मृति में अंतरजनपदीय दंगल का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित दंगल में हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत एक दर्जन राज्यों के पहलवान शामिल हुए।

जिसमें अयोध्या से पागल बाबा, हरियाणा से काली पहलवान, बनारस से प्रदीप, नेपाल से संकर थापा, सुरेंद्र लखपूर, मयंक कानपुर, मनोज हरियाणा, आदित्य बाराबंकी ने दमखम दिखाया।

जम्मू के शेरु ने हरियाणा के नरेश को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दर्शक अंत तक डटे रहे।

आयोजकों ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल की शुरुआत में आयोजकों ने स्वर्गीय पहलवान भारत राम मूर्ति सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय ने विजेता पहलवान को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

आयोजक समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व प्रधान शमशेर सिंह व सुमेर सिंह सेंगर, नरेश सिंह और सुनील सिंह मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह, अभेद्र सिंह, दीपू सिंह प्रधान, आशीष सिंह, लाला बाजपेई, लल्लन मिश्रा, सुधांशु त्रिपाठी, अमित सिंह, योगेश यादव, सुनीव रावत, सुमेर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी दूतावास चार महिला पहलवानों को दे सकता है वीजा, अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए WFI को उम्मीद