विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी दूतावास चार महिला पहलवानों को दे सकता है वीजा, अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए WFI को उम्मीद

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:42 PM (IST)

भारतीय कुश्ती महासंघ को उम्मीद है कि अमेरिकी दूतावास अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए चार महिला पहलवानों के वीजा आवेदन पर पुनर्विचार करेगा।

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को अमेरिका के दूतावास से उन चार महिला पहलवानों के वीजा आवेदन खारिज किए जाने के मामले में सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है। लॉस वेगास में महिला वर्ग की स्पर्धाएं बुधवार से शुरू होनी हैं।

पांच ग्रीको रोमन पहलवान और चार महिला पहलवानों के वीजा आवेदन 20 वर्ष से कम उम्र और बेरोजगार होने के आधार पर खारिज कर दिए गए थे। महिला वर्ग की स्पर्धाएं बुधवार से शुरू होने के कारण डब्ल्यूएफआई को उम्मीद है कि रविवार के बाद मिलने वाले दो दिन के दौरान अमेरिकी दूतावास अपने फैसले पर पुनर्विचार कर चार महिला पहलवानों परवीन (50 किग्रा), अहिल्या शत्रुघ्न शिंदे (55 किग्रा), नेहा शर्मा (57 किग्रा) और नेहा सांगवान (65 किग्रा) को वीजा जारी कर सकता है।

सचिव विनोद तोमर ने जताई उम्मीद

डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि महासंघ इस मुद्दे को सुलझाने के प्रयास कर रहा है और उसे सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। तोमर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अमेरिकी दूतावास अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा, विशेषकर हमारी महिला पहलवानों के मामले में। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी की है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले।

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले भारतीय पहलवान

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप सोमवार से लॉस वेगास में शुरू होगी। वीजा नहीं पाने वाले पांच ग्रीको रोमन पहलवान समर्थ गजानन म्हाकवे, धीरज कुमार मलिक, सचिन कुमार, निखिल और हरदीप हैं। ग्रीको रोमन स्पर्धाएं सोमवार से शुरू होंगी जिसमें 60 किग्रा, 67 किग्रा, 72 किग्रा, 82 किग्रा और 97 किग्रा वर्ग के मुकाबले होंगे।

महिला वर्ग में स्वीटी (53 किग्रा), कोमल (59 किग्रा), वैष्णवी पाटिल (65 किग्रा), मानसी लाठेर (68 किग्रा), अमृता पुजारी (72 किग्रा) और दीक्षा मलिक (76 किग्रा) को वीजा जारी कर दिए गए हैं। पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग के सभी पहलवानों को वीजा मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में दिखाया दम अब ओलंपिक में लहराएंगे परचम, पहलवानों ने कहा- हमारा राष्ट्रगान लॉस एंजिलिस में बजेगा

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में उत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का जलवा, भारत के लिए जीते 10 गोल्ड समेत 11 मेडल