विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जाजमऊ पुल डायवर्जन से बक्सर मार्ग पर लगा भीषण जाम, डंपर व ट्रक खंती में गिरे

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:44 PM (IST)

जाजमऊ गंगापुल मरम्मत के कारण कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। इससे बक्सर मार्ग पर डंपर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा से रायबरेली की ओर मोड़े जा रहे वाहन

  2. 80 किमी का चक्कर लगाकर निकल रहे भारी वाहनों के चालकों को जाम दे रहा दर्द

जागरण संवाददाता, उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाजमऊ गंगापुल के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू होने से भारी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। गदनखेड़ा चौराहा से रायबरेली की ओर डायवर्ट किए जा रहे भारी वाहनों में एक डंपर सोमवार देर रात बिहार-बक्सर मार्ग पर मनिकापुर गांव के पास मवेशी को बचाने में अनियंत्रित हो खंती में चला गया। इससे लगभग एक घंटा तक पीछे चल रहे भारी वाहन रेंगकर निकले।

सुबह लगभग नौ बजे क्रेन डंपर को खंती से निकालने पहुंची तो लगभग एक घंटे भीषण जाम लग गया। ट्रक हटने के बाद जैसे ही जाम खुला तो बक्सर के पास पंचमखेड़ा गांव के सामने एक डंपर अनियंत्रित हो खंती में घुस गया। इसे भी निकालने में क्रेन को लगभग एक घंटे का समय लग गया। हालात यह रहे कि हजारों की संख्या में वाहनों के निकलने से मंगलवार को सुबह से शाम तक जाम लगने से वाहन रेंगकर निकलने को मजबूर रहे।

वहीं गदनखेड़ा व आजाद मार्ग स्थित डायवर्जन प्वाइंट पर वाहनों के मोड़े जाने से दिन पर कई चक्रों में जाम जैसे हालात बने रहे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने जाम लगने नहीं दिया। एसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह व सीओ ट्रैफिक प्रदीप कुमार माैर्य ने भ्रमणशील रहकर डायवर्जन प्वाइंट का निरीक्षण करने के साथ जाम के हालात देखे। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि डायवर्जन के दौरान कही भी जाम की समस्या नहीं हो रही है।

जाजमऊ पुल से पहले लगा हाइटगेज

लखनऊ से सीधे भारी वाहन जाजमऊ की ओर न जा सकें, इसके लिए मंगलवार को जाजमऊ गंगापुल से पहले एनएचएआई ने मंगलवार को हाइटगेज लगवा दिया। हाइटगेज सड़क के लेवेल से लगभग साढ़े 10 फीट ऊंचाई पर लगाया गया है। जिससे कार व हल्के वाहन आसानी से निकल सकें और बड़े वाहन पुल में प्रवेश न कर सकें।

मरहला पर रखे गए बोल्डर

वहीं मरहला चौराहे पर जाम की स्थिति न बने इसको लेकर सीओ ट्रैफिक प्रदीप कुमार माैर्य के निर्देश पर गैप वाले स्थानों पर बोल्डर रखवा दिए गए। जिससे बैराज मार्ग की ओर से आने वाले वाहन सीधे आजाद मार्ग न जाकर बाएं से मुड़कर स्टेडियम पुलिया के पास बने कट से टर्न होकर आजादमार्ग की ओर जा सकें। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि गंगापुल पर बियरिंग्स को बदले जाने का काम कराया जा रहा है। पूरे पुल पर नीचे से मरम्मत कराने के लिए हैंगिंग प्लेटफार्म और लगवाए जा रहे हैं।

लालकुआं चौराहा पर की गई बैरिकेडिंग, उल्टी दिशा से निकले चालक

लालकुआं से भारी वाहन बक्सर की ओर न जा सकें इसके लिए लालकुआं तिराहा पर पुलिस ने सोमवार को बैरिकेडिंग कर दी। लालकुआं से बक्सर की ओर भारी वाहनों के जाने से हादसों के बढ़ते खतरे को देखकर यह कदम उठाया गया है। इस वाहनों को सुमेरपुर की ओर भेजा जा रहा है। वहीं बैरिकेडिंग लगने के बाद भारी वाहन रैथाना गांव के पास बने कट से उल्टी दिशा से होकर लालकुआं ऊंचगांव होकर बक्सर के लिए निकलते रहे।

 

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder: नौकर को सुपारी देकर हत्या से शालू का इन्कार, अब एक हजार पेज की काल डिटेल से खुलेगा राज